फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में पहली बार काशी आ रहे पीएम मोदी, 12 किमी नौकायन, 66 किमी सड़क का सफर, होगी पुष्पवर्षा

Mon, 30 Nov 2020 01:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 30 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
PM Modi varanasi visit for the first time in Corona
डोमरी हेलीपैड से क्रूज़ तक किया गया फ्लीट रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रवास के लिए पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 किलोमीटर नौकायन और 66 किलोमीटर का सफर सड़क मार्ग से पूरा करेेेंगे। इससे पहले पीएम राजघाट पर देव दीपावली पर सजने वाली दीपमाला का पहला दीपक प्रज्ज्वलित करेंगे। चेत सिंह घाट पर होने वाले लेजर शो में प्रधानमंत्री के समक्ष काशी, शिव और गंगा का महात्म्य प्रस्तुत किया जाएगा। 



खजूरी की जनसभा के बाद प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से डोमरी जाएंगे। यहां से ललिता घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे यहां पूजन अर्चन के बाद राजघाट पर पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद करीब 45 मिनट पीएम यहां रुकेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
 

PM Modi varanasi visit for the first time in Corona
देर शाम सारनाथ में फ्लीट का हुआ ग्रैंड रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब साढ़े पांच बजे गंगा घाट पर पहला दीपक जलाने के लिए पीएम मोदी जल मोटर यान से दीपक की रोशनी से रोशन हुए घाटों का अवलोकन करेंगे। मनोहारी दृश्यों के बीच गंगा विहार करते हुए पीएम मोदी चेत सिंह घाट पहुंचेंगे। जहां 10 मिनट का लेजर शो को देखेंगे। इसमें कठपुतली के माध्यम से काशी, शिव व गंगा के महात्म को दर्शाया जाएगा।
 

PM Modi varanasi visit for the first time in Corona
खजुरी में सभास्थल पर जांच करता बम निरोधक दस्ता - फोटो : अमर उजाला

इसे देखने के बाद पीएम मोदी जल मोटर यान से सीधे संत रविदास घाट जाएंगे जहां बनी जेटी पर उतर कर कार से लंका होते हुए भिखारीपुर मोड़, बरेका, ककरमत्ता फ्लाइओवर होते हुए मंडुआडीह, लहरतार से चौकाघाट घाट फ्लाइओवर पर गुजरते हुए मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन चौराहा, अर्दली बाजार, गिलट बाजार, तरना, हरहुआ होते हुए रिंग रोड से सारनाथ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi varanasi visit for the first time in Corona
पीएम मोदी का देव दीपावली पर काशी का दौरा। - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो देखने के बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से बाबतपुर प्रस्थान करेंगे और बाबतपुर हवाई अड्डे से वायुयान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 
विज्ञापन
PM Modi varanasi visit for the first time in Corona
गंगा में खड़े जलपरी क्रूज को भी सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला

पुष्पवर्षा कर पीएम का स्वागत करेंगे कार्यकर्ता
भाजपा ने काशी के सांसद व पीएम नरेंद्र मोदी के 30 नवंबर को वाराणसी आगमन पर उनके भव्य स्वागत की योजना बनाई है। पीएम मोदी के तय यात्रा मार्ग पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए ढोल-नगाड़े व गाजे- बाजे एवं फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed