फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम का बनारस आगमन: काशी विश्वनाथ मंदिर में बिताएंगे करीब ढाई घंटे, मां गंगा के दर्शन बाद हाथ में जल लेकर धाम में करेंगे प्रवेश

Tue, 07 Dec 2021 10:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Dec 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Banaras visit: spend about two and a half hours in Kashi Vishwanath temple before enter in corridor will darshan of maa ganga
13 दिसंबर को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वह काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी करीब तीन घंटे तक मंदिर में गुजारेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश से पहले वे मां गंगा का दर्शन, स्मरण और आचमन करेंगे।



प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंचने के तुरंत बाद काशी के कोतवाल काल भैरव से अनुमति लेकर सड़क मार्ग से खिड़किया घाट पहुंचेंगे और यहां क्रूज से ललिता घाट जाएंगे। यहां गंगा तट पर बने गेटवे ऑफ कॉरिडोर के रास्ते हाथ में गंगा जल लेकर धाम में प्रवेश करेंगे। देश के सभी संप्रदायों के प्रमुख संतों के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ का विशेष अनुष्ठान करेंगे।

PM Modi Banaras visit: spend about two and a half hours in Kashi Vishwanath temple before enter in corridor will darshan of maa ganga

इसके बाद उसी दिन शाम को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के साथ क्रूज पर सवार होकर गंगा आरती भी निहारेंगे। पीएम मोदी की मौजूदगी में काशी विश्वनाथ धाम के घाट पर गंगा आरती का शुभारंभ किया जाएगा। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को परखने पहुंची प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम के निरीक्षण के बाद 13 व 14 दिसंबर के कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तय कर ली गई है।

PM Modi Banaras visit: spend about two and a half hours in Kashi Vishwanath temple before enter in corridor will darshan of maa ganga

प्रधानमंत्री 13 दिसंबर को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सेना के हेलीकॉप्टर से वे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान पर बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वे खिड़किया घाट जाएंगे और गंगा दर्शन करते हुए काशी विश्वनाथ धाम में दोपहर करीब एक बजे बाबा का अभिषेक कर इस भव्य दरबार को भक्तों को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Banaras visit: spend about two and a half hours in Kashi Vishwanath temple before enter in corridor will darshan of maa ganga
क्रूज पर सवार पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद देश भर के संतों से मंदिर चौक पर संवाद करने के बाद क्रूज से रविदास घाट आएंगे और फिर सड़क मार्ग से बनारस रेल कारखाना के अतिथि गृह पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे में बनाए गए रूट में जल, थल और नभ मार्ग को शामिल किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2020 में देव दीपावली पर क्रूज से गंगा विहार कर आरती में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
PM Modi Banaras visit: spend about two and a half hours in Kashi Vishwanath temple before enter in corridor will darshan of maa ganga
गंगा आरती। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्रियों के साथ देखेंगे गंगा आरती
प्रधानमंत्री 13 दिसंबर की शाम को रविदास घाट से गंगा आरती देखने के लिए क्रूज पर सवार होंगे। इस दौरान भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ क्रूज पर मौजूद रहेंगे। अगले दिन बरेका सभागार में सुशासन पर मुख्यमंत्रियों को अपने कामकाज का ब्यौरा देना है। इसमें कोरोना टीकाकरण सहित केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर शामिल बिंदुओं पर मुख्यमंत्री प्रस्तुतीकरण भी देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed