{"_id":"61ae040ce7361641d934992d","slug":"accident-in-varanasi-massive-fire-broke-out-in-bus-moving-on-overbridge-passengers-narrowly-escaped-amidst-flames","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ओवरब्रिज पर चलती बस में लगी भीषण आग, लपटों के बीच बाल-बाल बचे यात्री, तस्वीरों में देखें मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ओवरब्रिज पर चलती बस में लगी भीषण आग, लपटों के बीच बाल-बाल बचे यात्री, तस्वीरों में देखें मंजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Dec 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
जनरथ एसी बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी के ककरमत्ता ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर जनरथ एसी बस में अचानक आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी आग से बचाव के लिए यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। हालांकि इस दौरान उनके कीमती सामान बस में जलकर नष्ट हो गए। पूरी बस भी धू-धू कर जल उठी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
यह बस वाराणसी के कैंट रोडवेज बस स्टेशन से सोनभद्र के बैढ़न जा रही थी। बस में कुल 54 यात्री सवार थे। अगलगी की जांच के लिए वाराणसी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने एक कमेटी भी गठित की है। इस दौरान घंटे भी तक मंडुवाडीह-ककरमत्ता मार्ग पर यातायात संचालन भी प्रभावित रहा।
काशी डिपो की जनरथ एसी बस संख्या यूपी 65 एफटी 1568 कैंट रोडवेज बस स्टेशन से डेढ़ बजे 54 यात्रियों को लेकर सोनभद्र के बैढ़न के लिए निकली। लहरतारा से जैसे ही मंडुवाडीह चौराहा क्रास करते हुए ककरमत्ता ओवरब्रिज पर पहुंची कि बस के बोनट से धुआं उठने लगा।
2 of 8
जनरथ एसी बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
अचानक धुआं उठते देख यात्रियों ने चालक और परिचालक से पूछताछ कर ही रहे थे कि अचानक बस में आग लग गई। इस दौरान यात्रियों का आरोप है कि चालक और परिचालक तुरंत ब्रेक मारकर बस रोके और गेट खोलकर भाग निकले। कुछ यात्री पहले वाले गेट से धड़ाधड़ उतरने लगे तो वहीं पिछली सीट के पास आपातकालीन गेट को खोलने में यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
3 of 8
जनरथ एसी बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
अफरातफरी के बीच यात्रियों ने पैर से धक्का मारकर आपातकालीन गेट खोले और सड़क पर कूद अपनी जान बचाई। वहीं कुछ महिलाएं जल्दबाजी में बस से उतरने में चोटिल भी हुई। देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जल उठी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मंडुवाडीह थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित करते हुए दोनों तरफ से यातायात संचालक रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
जनरथ एसी बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरपुर, चितईपुर, बरेका के पास लंबा जाम लग गया और इधर मंडुवाडीह चौराहे तक भी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इस वजह से दमकल कर्मियों को बस तक पहुंचने में आधे घंटे से अधिक समय लग गया। किसी तरह जब दमकल कर्मी पहुंचे तो बस पूरी जल उठी। पानी फेंक आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
5 of 8
जनरथ एसी बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पाकर रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के एआरएम और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच जानकारी ली। वहीं पुलिस को जाम छुड़ाने में शाम चार बजे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंडुवाडीह से चितईपुर की ओर जाने वाली गाड़ियों को एफसीआई गोदाम से बरेका होते हुए सेंट जांस डीएलडब्ल्यू स्कूल के पास से निकाला गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।