{"_id":"59c64dfa4f1c1b2a688b6090","slug":"pm-modi-announced-in-varanasi-that-all-poor-people-will-have-own-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी से पीएम का ऐलान- देश के हर गरीब का होगा अपना घर,पढ़ें भाषण की मुख्य बातें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी से पीएम का ऐलान- देश के हर गरीब का होगा अपना घर,पढ़ें भाषण की मुख्य बातें
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दो दिवसीय काशी दौरे के दूसरे और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहंशाहपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने गांव, गरीब और किसान की बेहतरी का फार्मूला समझाया। यहां उमड़ी भीड़ देख पीएम गदगद हो गए। शाहंशाहपुर की जनसभा में शनिवार की सुबह पीएम मोदी ने अपनी सहजता, विनम्रता और सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
Trending Videos
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कड़ी धूप में गांव की सड़कों, खेत की मेड़ों से लेकर क्यारियों तक भीड़ देख जहां प्रधानमंत्री की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं इंतजाम छोटा पड़ जाने पर उन्होंने जनता से क्षमा-याचना भी की। पीएम ने कहा कि सबेरे-सबेरे इतना बड़ा ‘जन सागर’ उमड़ पड़ेगा, इसी उन्हें कल्पना तक नहीं की थी। दो दिवसीय काशी दौरे के दूसरे और आखिरी दिन शाहंशाहपुर में उनके मंच पर पहुंचते ही मोदी-मोदी का शोर गूंजने लगा।
modi varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम ने हर तरफ हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया। पीएम ने यहां जनसभा में गांव, गरीब, किसान की बेहतरी का फार्मूला दिया। सरकारी संस्थानों से लेकर आमजन तक को बचत के फायदे बताए। उन्नतिशील खेती, पशुधन में वृद्धि से किसानों की आय दोगुनी करने का भरोसा दिलाया। पीएम ने कहा कि गरीबों की भलाई उनका अभियान है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तेज करने का आह्वान करने के साथ ही आजादी के 75वें साल में 2022 तक हिंदुस्तान के हर गरीब को घर देने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम ने शाहंशाहपुर में पशुधन आरोग्य मेला का उद्घाटन करने और पीएम आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद इस दिशा में उठाए गए यूपी सरकार के कदमों को सराहा। कहा कि पशुधन के संवर्धन के लिए ऐसा कदम कभी उठाया नहीं गया था। पशुओं के आरोग्य के लिए इस तरह का पशुधन मेला अब पूरे प्रदेश में लगाया जाएगा, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
modi in varanasi
- फोटो : twitter
कृषि के क्षेत्र में किसानों को सबसे ज्यादा मदद पशुपालन के जरिए मिलती है। उनकी कोशिश है कि आने वाले दिनों में गांव, गरीब, किसान को उत्तम सुविधाएं मिलें। पीएम ने कहा कि पिछले 75 साल में पशुधन के लिए इस तरह का काम कभी हुआ नहीं था। उन्होंने श्वेत क्रांति की अलख जगाकर तरक्की करने का फार्मूला सुझाया। कहा कि सहकारी समितियों के द्वारा दूध उत्पादन की दिशा में जो काम हुआ है उससे किसानों को ताकत मिली है।