{"_id":"5c178e31bdec2257235e6014","slug":"playback-singer-neeti-mohan-concert-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीखे नैन-नक्श वाली प्लेबैक सिंगर नीति मोहन के सुरीले गीतों पर झूमा बनारस, तस्वीरें में देखें अदाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीखे नैन-नक्श वाली प्लेबैक सिंगर नीति मोहन के सुरीले गीतों पर झूमा बनारस, तस्वीरें में देखें अदाएं
Tue, 18 Dec 2018 01:13 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
neeti mohan
- फोटो : अमर उजाला
फिल्मी व क्लासिकल संगीत के श्रोताओं को अपनी जादुई आवाज से कायल कर देने वाली बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने रविवार रात वाराणसी में रविवार की रात को यादगार बना दिया। मौका था रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्टर एमटीवी अनप्लग्ड सीजन-8 के सुरीले सफर का। तीखे नैन-नक्श वाली प्लेबैक सिंगर के हर गाने के बाद दर्शकों के बीच से ‘वंस मोर..’ की गूंज होती रही। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
neeti mohan
- फोटो : अमर उजाला
'तूने मारी एंट्रियां तो बजने लगी घंटियां... और इश्क वाला लव...तू खींच मेरी फोटटो..। डांस, मस्ती और धमाल वाले ये गाने सुने होंगे तो बॉलीवुड गायिका नीति मोहन को भी जानते होंगे। मगर, उस रोचक वाकये से अनजान होंगे, जिसने नीति को गीत-संगीत का जुनून दे दिया।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
‘मोहब्बत बुरी बीमारी..’ फेम प्लेबैक सिंगर नीति मोहन के सुरीले गीतों का जादू रविवार रात वाराणसी के लोगों के सिर चढ़कर बोला। बनारस क्लब में आयोजित रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्टर एमटीवी अनप्लग्ड सीजन-8 के सुरीले सफर में उन्होंने जब ‘तू खींच मेरी फोटो..’, ‘मोहब्बत बुरी बीमारी..’ जिया जिया रे... जैसे गीतों प्रस्तुत किए तो श्रोता झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
neeti mohan
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक चले इस कार्यक्रम के पहले नीति मोहन ने पंजाबी गीतों पर धमाल मचाया। ‘हर किसी को नहीं मिलता..’ गाने को लोगों ने खूब सराहा। हर गाने के बाद दर्शकों के बीच से ‘वंस मोर..’ की गूंज आती। प्रस्तुति के दौरान नीति ने कहा कि एमटीवी का परफेक्शन को और ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। इसमें दिल को छू लेने वाले संगीत और कमाल के म्यूजिकल अरेंजमेंट्स का संगम दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
neeti mohan
- फोटो : अमर उजाला
संगीत की दुनिया के दिलजीत दोसांझ, गुरु रंधावा, बेनी दयाल, जोनिता गांधी, शाहिद मलाया, सोनू निगम और कई अन्य कलाकार अपने पसंदीदा गानों को अनप्लग्ड रूप में गाएंगे। वाराणसी में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद यह टूर अन्य शहरों में संगीत का जश्न मनाएगा। इसमें कोलकाता, रांची और गुवाहटी भी शामिल हैं।