फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पहले मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटों का ढहाया होटल, अब करीबी मेराज का ढहा दिया अशियाना

Thu, 05 Nov 2020 04:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Nov 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
photos of Mukhtar ansari closest meraj home demolished in varanasi
बुलडोजर ने छहाया घर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सदर विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के परिवार और करीबियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। गुरुवार को मुख्तार के गिरोह के करीबी सदस्य के घर के अवैध निर्माण को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने बुलडोजर से ढहा दिया। इससे पहले मुख्तार की पत्नी और बेटों के नाम से संचालित गजल होटल को भी ढहा दिया था। देखें अगली स्लाइड्स...।

photos of Mukhtar ansari closest meraj home demolished in varanasi

जानकारी के अनुसार, मुख्तार अंसारी के करीबी मेराज वाराणसी की अशोक विहार कॉलोनी में बना आशियाना गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। फर्जी दस्तावेज के आधार पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने के आरोपी मेराज ने वीडीयो के बिना अनुमति के फ्लैट के पीछे तीन मंजिला अवैध निर्माण कर लिया था।

photos of Mukhtar ansari closest meraj home demolished in varanasi

अवैध निर्माण ध्वस्त करने जब मौके पर वीडीए और पुलिस पहुंची तो मेराज के करीबियों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन के आगे उनकी एक न चली। वीडीए के जोनल अधिकारी परमानंद यादव ने बताया अशोक विहार कॉलोनी फेज वन में मेराज अहमद पुत्र जलालुद्दीन के हाउस नंबर 435 (सोनी मंजिल) के पिछले हिस्से में अवैध निर्माण कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
photos of Mukhtar ansari closest meraj home demolished in varanasi
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में वीडीए ने दो महीने पहले मेराज को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण को खुद से ध्वस्त करने के लिए कहा था। अवैध निर्माण खुद से न ध्वस्त किए जाने पर वीडीए की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को बुलडोजर से तोड़ कर ध्वस्त कर दिया। वीडियो के अधिकारियों ने बताया कि मेराज ने वन बीएचके फ्लैट के पीछे मनमाने ढंग से तीन मंजिला निर्मार्ण कराया था। इसके अलावा बगल में पड़ी खाली जमीन पर भी मेराज ने कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन
photos of Mukhtar ansari closest meraj home demolished in varanasi
होटल पर चलाया बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

1 नवंबर को मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी व दोनों बेटों (अब्बास और उमर) के नाम से संचालित गाजीपुर जिले महुआबाग तिराहे पर स्थित गजल होटल को एक नवंबर की सुबह साढ़े 6 बजे बुलडोजर से ढहा दिया। करीब चार घंटे पूरा अवैद निर्णाण को ढहा दिया था। होटल के दूसरे तल, सीढ़ी व अन्य अतिक्रमण के हिस्से को एडीएम व एसपी सिटी की देखरेख ध्वस्त कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed