फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद जश्न का माहौल, कहीं होली तो कहीं दिवाली मना रहे लोग, देखें तस्वीरें

Tue, 26 Feb 2019 08:13 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 26 Feb 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
People Celebrate Air Strike on Pakistan
बड़ी खबरें - फोटो : SELF

तकरीबन बारह दिन पहले देश रोया था। हर तरफ आंखों में आंसू और दिल में पाकिस्तान से बदला लेने की चाहत। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुआ था सबसे बड़ा आतंकी हमला। जिसमें देश के 40 जवान शहीद हो गए थें। देश बहुत गुस्से में था, लेकिन मंगलवार की सुबह देश के लिए काफी मंगलकारी हुई। लोगों के दिलों को ठंडक मिली जब ये पता चला कि भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान में चल रहे कई आतंकी कैंपों पर भारी बमबारी कर दी है। पाकिस्तान से लिए गए बदले के बाद जश्न की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में... 

Trending Videos
People Celebrate Air Strike on Pakistan
air strike varanasi - फोटो : amar ujala

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद मंगलवार की भोर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के चल रहे कई आतंकी कैंपों पर भारी बमबारी कर उन्हें तहस-नहस कर दिया। इसे लेकर देश भर में लोग जश्न मना रहे हैं और इसे पुलवामा के आतंकी हमले का ठोस जवाब बता रहे हैं।

People Celebrate Air Strike on Pakistan
air strike varanasi - फोटो : amar ujala

इसी क्रम में वाराणसी के दालमंडी सहित शहर के कई अन्य इलाकों में भी आमजन वायुसेना के जवानों की सफलता का जश्न मनाते देखे गए। दालमंडी में मोहम्मद आसिफ सहित अन्य लोगों ने आतिशबाजी कर तिरंगा लहराया और वायुसेना के जाबांजों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, मैदागिन और लहुराबीर क्षेत्र में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर भारत माता की जय और हर-हर महादेव का उद्घोष किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
People Celebrate Air Strike on Pakistan
air strike varanasi - फोटो : amar ujala

मऊ जिले के गोला बाजार में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने का जश्न मनाया। इसके साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद और वंदे मातरम् के नारे लगाए। 

विज्ञापन
People Celebrate Air Strike on Pakistan
air strike varanasi - फोटो : amar ujala

वहीं बलिया में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सिकन्दरपुर चौराहे पर लोगों ने पटाखे जला कर जीत का जश्न मनाया। साथ ही मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। सूत्रों के मुताबिक भाजपा की ओर से सभी नेताओं को एडवाइजरी जारी कर किसी तरह का बयान देने से मना किया गया है। कहा गया है कि यह राष्ट्रीय मुद्दा है। इस पर कोई बयान बिना राष्ट्रीय नेताओं की सहमति के नहीं दिया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed