फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधान पद के प्रत्याशी की हत्या: पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल, किसी ने फोन कर बुलाया था गांव

Sun, 11 Apr 2021 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Apr 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
panchayat elections pradhan candidate murder police investigating call detail in varanasi
विजेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में बड़ागांव  क्षेत्र के सैरा गांव में बदमाशों की गोली का शिकार हुए इंदरपुर गांव के पूर्व प्रधान विजेंद्र यादव उर्फ पप्पू को आखिरकार किसने फोन कर बुलाया था। यह सवाल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौजूद उनके परिजनों और शुभचिंतकों की जुबान पर था। इसी आधार पर पुलिस विजेंद्र के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही उनके साथ हमेशा साए की तरह मौजूद रहने वाले लोगों से देर रात तक जानकारी जुटाती रही।



विजेंद्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे परिजनों और उनके शुभचिंतकों का कहना था कि किसी का फोन आने के बाद ही वह बड़ागांव से सैरा गांव होते हुए घर जाने वाले थे। इसी बीच सैरा गांव में अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई। दो भाइयों में बड़े विजेंद्र की क्षेत्र में खासी लोकप्रियता थी और वह बेहद ही मिलनसार किस्म के थे। उनके पिता की चार वर्ष पहले और मां की 10 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। देखें अगली स्लाइड्स...।

panchayat elections pradhan candidate murder police investigating call detail in varanasi

विजेंद्र अपने गांव में युवाओं के साथ ही अन्य आयु वर्ग के लोगों के बीच भी खासे लोकप्रिय थे। उनकी हत्या के बाद समाजवादी पार्टी के बड़ागांव क्षेत्र और शहर के कई स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सपाजनों ने विजेंद्र को समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही बताया।

panchayat elections pradhan candidate murder police investigating call detail in varanasi
मृतक विजेंद्र यादव उर्फ पप्पू। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पत्नी हुई बेसुध, दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल
विजेंद्र की हत्या के बाद उनकी पत्नी ममता की हालत बेसुधों जैसे थी। वहीं, उनके बेटों वैभव और विभव का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन बड़ी ही मुश्किल से ममता और उनके दोनों बेटों को संभाले हुए थे। परिजनों का कहना था कि विजेंद्र के घर में चौथी बार ग्राम प्रधानी का ताज ना आए, इसलिए उनकी हत्या की गई है। यदि बदमाश जल्द न पकड़े गए तो बड़ागांव से बनारस तक बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
panchayat elections pradhan candidate murder police investigating call detail in varanasi
demo pic

16 दिन में आठ लोगों की हत्या, तीन की हत्या का प्रयास
जिले में शहर और ग्रामीण इलाके की पुलिस के कार्यक्षेत्र का विभाजन होने के साथ ही अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। आए दिन आपराधिक प्रवृत्ति के लोग कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। बीते 16 दिन में बदमाशों ने चोलापुर, मिर्जामुराद, चौबेपुर, लोहता, सारनाथ, लंका, रोहनिया और बड़ागांव क्षेत्र में आठ लोगों की हत्या करने के साथ ही तीन लोगों की हत्या का प्रयास किया। इसके साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्र में चेन छीनने और उचक्कागिरी की घटनाओं में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ताबड़तोड़ हो रही आपराधिक घटनाओं से जिले के लोगों में भय का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली गंभीर सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन
panchayat elections pradhan candidate murder police investigating call detail in varanasi
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सीने में मारी गई सात गोलियां
परिजनों के अनुसार विजेंद्र के सीने पर सात गोली मारी गई है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार गोलियों के बारे में सही तरीके से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा। उधर, वारदात की सूचना पाकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि परिजनों से यही पता लगा है कि सीने में सात गोली मारी गई है। फिलहाल शव बीएचयू मोर्चरी में रखवाया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed