{"_id":"585790464f1c1b4870e391a1","slug":"padmini-kolhapure-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"“तुमसे मिलकर...” गाकर पद्मिनी कोल्हापुरे ने जीता बनारस का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
“तुमसे मिलकर...” गाकर पद्मिनी कोल्हापुरे ने जीता बनारस का दिल
Mon, 19 Dec 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 19 Dec 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
पद्मिनी कोल्हापुरे स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिरकत करने आईं थीं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने जमाने की मशहूर सिने तारिका पद्मिनी कोल्हापुरे रविवार को को पहली बार बनारस पहुंचीं । वो यहां के लोगों द्वारा मिला स्नेह पाकर अभिभूत हो उठीं। दाता, प्यार झुकता नहीं, विधाता जैसे फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे डाल्मिस सनबीम स्कूल चौबेपुर के वार्षिकोत्सव में शिरकत करने आईं थीं।
तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा सभागार
2 of 7
कोल्हापुरे यहां के लोगों का स्नेह पाकर अभिभूत हो उठीं
- फोटो : अमर उजाला
पद्मिनी के मंच पर चढ़ते ही समूचा स्कूल सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने कहा, ‘बनारस पहली बार आई हूं लेकिन यहां आकर कितना अच्छा लगा, बता नहीं सकती।
बनारसी पूड़ी-जलेबी के लिए छोड़ दी फ्लाइट :
3 of 7
बनारसी पूड़ी-जलेबी के लिए छोड़ दी फ्लाइट :
- फोटो : अमर उजाला
पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि बनारस की पूड़ी-जलेबी, मलइयो और बाटी-चोखा खाने के लिए हमने अपनी फ्लाइट छोड़ दी..।’
विज्ञापन
विज्ञापन
‘ये गलियां ये चौबारा यहां आना ना दोबारा...’
4 of 7
पद्मिनी कोल्हापुरे
- फोटो : अमर उजाला
पद्मिनी कोल्हापुरे ने ‘ये गलियां ये चौबारा यहां आना ना दोबारा...’ और ‘जीना यहां, मरना यहां...’ जैसे गीत भी सधी हुई आवाज में सुनाए तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोग थिरकने लगे। प्यार झुकता नहीं फिल्म से धूम मचाने वाली अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने इसी फिल्म का गाना गाकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। तुमसे मिलकर ना जाने क्यूं की तान उन्होंने जैसे ही छेड़ी वैसी ही शमां बिल्कुल बदल गया।
विज्ञापन
वाराणसी के लोगों से मेरा जरूर कोई नाता
5 of 7
पद्मिनी कोल्हापुरे
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वाराणसी के लोगों से मेरा जरूर कोई नाता होगा तभी मैं यहां आई हूं। वार्षिकोत्सव में स्कूल की छात्राओं दीप्ति, वर्तिका, शांभवी, शिवानी, प्रकृति, प्रतीक ने ‘रंगीलो मारो ढोलना..’ पर नृत्य प्रस्तुत किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।