{"_id":"5ad5c8f64f1c1b6d098b4ea5","slug":"no-cash-in-atm-at-varanasi-people-in-trouble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी जैसा हाल! बनारस में कई ATM 'कैशलेस', लोग परेशान, तस्वीरों में देखें हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी जैसा हाल! बनारस में कई ATM 'कैशलेस', लोग परेशान, तस्वीरों में देखें हालात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 17 Apr 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम में कैश न होने के कारण आज के समय की तुलना नोटबंदी के समय से की जा रही है। वाराणसी सहित देशबर के कई कई शहरों में एटीएम में कैश का संकट छाया हुआ है। इस भीषण गर्मी में कैश को लेकर लोग इस एटीएम से उस एटीएम का चक्क काट रहे हैं। वाराणस जिले के अधिकांश बैंकों के एटीएम अभी कैशलेस हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
atm
- फोटो : अमर उजाला
आरबीआई की ओर से पर्याप्त करेंसी का न मिलना और लोगों की ओर से बड़े नोट न जमा करना इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है। सबसे ज्यादा समस्या तो उनको हो रही है, जिनके घर में बेटे-बेटियों की शादी होनी है और उन्हें सामानों की खरीददारी करनी है।
atm
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद से आरबीआई ने 500 और 2000 की नई करेंसी बैंकों में भेजी लेकिन अभी भी पूर्ण रूप से कैश के संकट से निजात नहीं मिल पा रही है। कभी बैंकों में जाने पर पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही है तो कभी एटीएम से भी लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
atm
हालत यह है कि कचहरी, सुंदरपुर, भिखारीपुर, नदेसर, सिगरा, रथयात्रा, गोदौलिया, चांदपुर आदि इलाकों में एसबीआई, पीएनबी, यूबीआई, बीओबी के सोमवार को कुछ एटीएम पर तो कैश न होने का बोर्ड लगा था तो कुछ जगहों पर जहां कैश था भी तो कम ही। इस वजह से रुपये निकालने के लिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ी।
विज्ञापन
ATM
बैंक के एक अधिकारी के मुताबिक लोग 2000 का नोट निकाल तो रहे हैं लेकिन उसे जमा नहीं कर रहे हैं, इस वजह से भी संकट बना हुआ है। दूसरी ओर आरबीआई की ओर से नियमित करेंसी न मिलना भी कारण है। जब तक लोग जमा नहीं करेंगे और पर्याप्त करेंसी नहीं मिलेगी, तब तक समस्या से निजात मिलना संभव नहीं है।