{"_id":"5a476d154f1c1b6e468bd62e","slug":"new-year-celebration-in-varanasi-hotel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल के स्वागत को तैयार है बनारस, इन होटलों में है न्यू इयर के लिए खास इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के स्वागत को तैयार है बनारस, इन होटलों में है न्यू इयर के लिए खास इंतजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 31 Dec 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
नया साल 2018
नया साल आने में मात्र दो दिन बाकी रहे गए हैं। वाराणसी शहर के फाइव स्टार होटल हो या गेस्ट हाउस सभी में न्यू इयर सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैँ। बनारस के होटलों ने अपने मेहमानों की न्यू ईयर की मस्ती के लिए खास आयोजन किए हैं। बनारस के अलावा शहर के बाहरी इलाकों में भी तैयारियां की गई हैं। अागे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
new year party
- फोटो : अमर उजाला
शहर के जहां प्रमुख होटलों ने अपने यहां ठहरे पर्यटकों के लिए नृत्य और खान-पान के इंतजाम शुरू कर दिए हैं तो कुछ ऐसे भी होटल व गेस्ट हाउस हैं जहां लोग एक निश्चित शुल्क अदा कर मस्ती और धमाल के बीच नए साल का स्वागत कर सकेंगे। होटल ताज, रेडिसन और क्लार्क अपने यहां ठहरे लोगों के लिए इंडियन, इटैलियन, कांटिनेंटल, फ्यूजन, ओरिएंटल, मैक्सिकन आदि खानपान के तमाम विकल्प उपलब्ध कराएगा। वहीं कहीं-कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
hotel taj
होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल हमेशा की तरह एक बार फिर नए वर्ष की पूर्व संध्या पर ‘ब्लू मून नाइट’ का आयोजन करने जा रहा है। जनरल मैनेजर आरएस सिंह ने बताया कि इस मौके पर खानपान की 150 से ज्यादा वेरायटी होंगी। इसके अलावा यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ डीजे नाइट भी होगा। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान पुरस्कारों का भी वितरण किया जाएगा। इसमें कई प्रतियोगिताएं जैसे कि मल्लिका ऑफ नाईट, बेस्ट ड्रेस्ड कपल, बेस्ट डांसिंग कपल का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
hotel raddison
इस दौरान शेफ जोशेफ गोम्स व एफएनबी मैनेजर धरमेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर होटल रामाडा और सूर्या होटल में नए वर्ष का जोरदार स्वागत करने की तैयारी चल रही है। इसमें शहर के प्रमुख लोग भी अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। शहर के लगभग 350 छोटे-बड़े होटलों में नए वर्ष की तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन
चुनार का किला
- फोटो : facebook
वाराणसी से 40 किमी दूर स्थित चुनार में धर्म, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम है। गंगा के किनारे विंध्य शृंखला पर बसे जंगल में यादगार ट्रैकिंग की जा सकती है। चुनार का किला अपने आप में हजारों साल पुराना इतिहास छिपाए है। पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध दुर्गा खोह मंदिर प्राकृतिक रॉक शेल्टर का बेहतरीन नमूना है। इसकी दीवारों पर दुर्लभ आकृतियां और चित्र उकेरे हुए हैं। यहां से करीब 20 किमी दूर सिद्धनाथ दरी और शक्तेशगढ़ में स्वामी अड़गड़ानंद का सुरम्य आश्रम है।