जहां पूरे देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है। वहीं शिव की नगरी काशी में नवरात्र पूजा में मिनी गुजरात का रूप दिखाई पड़ रहा है। महासप्तमी के नजदीक आते ही मां के भक्त अलग मस्ती में नजर आने लगे हैं। काशी में हर तरफ लोगों में गरबा-डांडिया की धूम है। व्यापारी हो या गृहणी, सभी डांडिया-गरबा स्थल पर इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को काशी अग्रवाल समाज की ओर से सिगरा स्थित लॉन में समाज के लोगों ने मां दुर्गा के गीतों पर डांडिया और गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी।
धीरेंद्र महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने अरे हट जा रे नटखट.., रंगीले म्हारो ढोल ना.., नगाड़े संग ढोल बाजे आदि गीतों पर नृत्य कर वाहवाही लूटी। सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में ढोलिडा डांडिया नाइट्स में रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा गीतों पर शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
2 of 8
सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में ढोलिडा डांडिया नाइट्स
- फोटो : अमर उजाला
ढोलिडा ढोल रे वगाड़ मारे हिच लेवी, रंगीलो म्हारो ढोल ना, कमरिया रे मारी कमरिया गीतों पर लोग डांडिया और गरबा की मस्ती में डूबे रहे। रंग-बिरंगे परिधानों में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
3 of 8
गरबा-डांडिया के साथ नवरात्र के रंग में डूबी काशी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद नवरात्र में डांडिया की मस्ती हवा में घुलने लगी है। शारदीय नवरात्र की पंचमी से डांडिया के आयोजन शुरू हो गए हैं। स्कूल, कॉलेज और संस्थाओं में नवमी तक डांडिया और गरबा की धूम रहेगी।
4 of 8
आर्य महिला पीजी कॉलेज में नौ देवी के रूप में शिक्षिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
आर्य महिला पीजी कॉलेज में नौ देवी के रूपों में शिक्षिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं, छात्राओं ने डांडिया की प्रस्तुति से चार चांद लगा दिया। आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के महोत्सव में हर कोई झूमता नजर आया। ढोली तारो ढोल बाजे गीत पर छात्राओं और शिक्षिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
5 of 8
जैपुरिया स्कूल बनारस में छात्राओं ने डांडिया नृत्य किया
- फोटो : अमर उजाला
जैपुरिया स्कूल बनारस में रामायण का मंचन हुआ। वहीं, छात्राओं ने डांडिया नृत्य किया। शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज ने मां दुर्गा की पूजा से की। पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने प्रस्तुति दी। इस दौरान मनोज कुमार बजाज, श्याम सुंदर बजाज, अनिल जाजोदिया मौजूद रहे।