{"_id":"695e3c55eb3e5a7b72027cca","slug":"national-volleyball-championship-up-team-won-again-on-third-day-with-excellent-blocking-and-powerful-attacking-2026-01-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल चैंपियनशिप: उम्दा ब्लॉकिंग, तेज अटैकिंग से तीसरे दिन भी जीती यूपी की टीम, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल चैंपियनशिप: उम्दा ब्लॉकिंग, तेज अटैकिंग से तीसरे दिन भी जीती यूपी की टीम, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 07 Jan 2026 04:28 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप खेली जा रही है। इस दौरान उम्दा ब्लॉकिंग, तेज अटैकिंग से प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी यूपी की टीम जीती।
विज्ञापन
1 of 6
नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे कद-काठी के सईद आलम और सूर्यांश ने बेहतर सूझबूझ, तालमेल से खेलते हुए मेजबान यूपी को आंध्र प्रदेश के खिलाफ शानदार जीत दिलाई। यूपी टीम की शानदार ब्लॉकिंग और तेज अटैकिंग ने विपक्षी टीम को सेट होने का मौका ही नहीं दिया। यूपी ने 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में अपना तीसरा लीग मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया। उधर, यूपी की महिला टीम ने भी मणिपुर को आसान मुकाबले में 3-0 से शिकस्त दे लीग में पूरे अंक अर्जित किए। प्रियंका दहिया और खुशबू ने दमदार प्रदर्शन किया।
2 of 6
नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा में चल रही चैंपियनशिप के तीसरे दिन मंगलवार की दोपहर पुरुष वर्ग में मेजबान यूपी का सामना आंध्र प्रदेश की टीम से हुआ। सूर्यांश और सईद आलम के साथ ही तैयब, शक्ति और आदित्य राणा ने बेहतर तालमेल से खेलते हुए यूपी की जीत की नींव रखी। यूपी ने यह मैच 25-17, 25-22 व 25-20 से अपने नाम किया। इस मैच के दूसरे और तीसरे सेट में दोनों ही टीमों के बीच एक-एक अंक के लिए संघर्ष हुआ। आंध्र की टीम सबसे अधिक अंक सर्विस से जुटाए। अहम मौके पर खिलाड़ियों से हुई गलतियों का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।
3 of 6
नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
महिला टीम का दबदबा बरकरार, अटैकर और यूनिवर्सल का तालमेल बेहतरीन
महिला वर्ग में भी उत्तर प्रदेश की टीम ने अपना दबदबा कायम रखा। यूपी की महिलाओं ने मणिपुर को 3-0 से पराजित करते हुए एकतरफा मुकाबला अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश ने तीनों सेट में बड़े अंतर से जीत हासिल की। करीब 80 मिनट चले इस मैच में अटैकर प्रियंका दहिया और यूनिवर्सल खुशबू का प्रदर्शन खास तौर पर सराहनीय रहा। महिला वर्ग के अन्य मैचों में कर्नाटक ने पुडुचेरी को सीधे सेटों में शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं की पंजाब टीम ने आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने जम्मू को हराया
युवा और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सुसज्जित पंजाब की महिला टीम ने आंध प्रदेश को 3-0 से मात दी। पहला और दूसरा सेट आसानी से जीतने वाली पंजाब टीम को तीसरे सेट में आंध्र प्रदेश से कड़ी चुनौती मिली। उधर, बिहार ने लद्दाख को और तेलंगाना ने दिल्ली को सीधे सेटो में पराजित कर पूरे अंक हासिल किए। एक अन्य मैच में छत्तीसगढ़ ने जम्मू-कश्मीर की टीम को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। छत्तीसगढ़ की अग्रिम पंक्ति ने शानदार स्मैश और वॉली से दर्शकों की वाहवाही बटोरी। इसी तरह तमिलनाडु ने झारखंड और गुजरात ने कर्नाटक की टीम को सीधे सेटों में पराजित किया।
विज्ञापन
5 of 6
नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
पुरुष वर्ग में उत्तराखंड और जम्मू की टीम जीती, हिमाचल को मिली हार
उत्तराखंड की पुरुष टीम ने महाराष्ट्र को सीधे सेटों में 3-0 से शिकस्त दी। इसी तरह जम्मू-कश्मीर की टीम ने दमन-दीव को 3-0 हराया। केरल को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए भीषण ठंड में पसीना बहाना पड़ा। शानदार वॉली और सर्विस के दम पर पहला और दूसरा सेट जीतने वाली केरल की टीम को तीसरे सेट में हार का सामना करना पड़ा। मगर टीम ने चौथे सेट में वापसी करते हुए 25-20 के अंतर से जीत दर्ज कर पूरे अंक अपने नाम कर लिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।