वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी तथा भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी को देश के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों में से एक अर्जुन अवार्ड के लिए चुन लिया गया है। पुष्टि करते यूपी बास्केटबॉल संघ के महासचिव भूपेंद्र साही ने विशेष को बधाई दी।
2 of 7
अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी
- फोटो : अमर उजाला
भूपेंद्र शाही ने बताया कि वर्ष 2020 के अर्जुन अवार्ड के लिए विशेष भृगुवंशी का नाम चयनित किया गया है। जो बीते 15 साल बाद किसी पुरुष बास्केटबॉल खिलाड़ी को यह पुरस्कार दिया जाएगा। संघ ने अर्जुन अवार्ड के लिए विशेष भृगुवंशी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रसप्रीत सिद्धू तथा अरविंद अन्नादुरई का भी नाम मंत्रालय को भेजा था जिसमें विशेष के नाम पर मुहर लगी है।
3 of 7
अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी
- फोटो : अमर उजाला
भुवनेश्वर नगर कालोनी के रहने वाले विशेष ने अपने पूरे बास्केटबॉल करियर में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम की कप्तानी की कमान संभाली है। जिसमें हाल ही में भारतीय बास्केटबॉल टीम ने साउथ एशियन गेम्स 2019 में स्वर्ण पदक जीता। विशेष 2006 से अब तक भारतीय बास्केटबॉल टीम के सदस्य हैं।
4 of 7
अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी
- फोटो : अमर उजाला
विशेष कई एशियाई प्रतियोगिताओं में टॉप टेन खिलाड़ियों में भी शामिल रहे हैं। जिसमें 2009 में एशियन चैंपियनशिप में टॉप टेन स्कोरर में इनका नाम था। 2017 में हुई यूबीए प्रो बास्केटबॉल लीग (इंडो अमेरिकन) सीजन 4 के मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी बने।
5 of 7
अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी
- फोटो : अमर उजाला
विशेष को 2008 में बास्केटबॉल विदाउट बॉर्डर्स में एशिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त हुआ था। विशेष भृगुवंशी पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिनका चयन ऑस्ट्रेलियन राष्ट्रीय बास्केटबॉल लीग के लिए हुआ था।