फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी विश्वनाथ का दौरा, अलग दिखा अंदाज

Fri, 08 Mar 2019 01:06 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 08 Mar 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Narendra modi keep foundation stone of kashi vishwanath corridor
pm modi in varanasi - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास करने वाराणसी आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहे। प्रधानमंभी नरेंद्र मोदी का काशी में ये 19वां दौरा था। इस दौरे में उन्होंने काशी विश्वनाथ के लिए बड़ी महत्वपूर्ण बातें कही और महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने की बात बताई। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...

Narendra modi keep foundation stone of kashi vishwanath corridor
pm modi in varanasi - फोटो : twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले काशी विश्वनाथ के गर्भ गृह में पहुंचे। वहां पर उन्होंने काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की। साथ ही बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक भी किया। इसके साथ ही गर्भ गृह में ही 'हर-हर महादेव' का उद्घोष भी किए। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर मठ की जमीन पर फावड़े से गड्ढा खोदा और विधि-विधान से पूजा-पाठ कर पांच शिलाओं को रखकर भूमि पूजन किया। 

Narendra modi keep foundation stone of kashi vishwanath corridor
pm modi in varanasi - फोटो : amar ujala

काशी विश्वनाथ धाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण में जमीन देने वालों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं उन सभी का आभारी हूं। जिन्होंने अपनी जमीन बाबा विश्वनाथ के समर्पित की। कई सालों बाद बाबा विश्वनाथ को मुक्ति मिली है। अभी तक बाबा विश्वनाथ मकानों और दीवारों में बंद और जकड़े हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra modi keep foundation stone of kashi vishwanath corridor
pm modi in varanasi - फोटो : twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी विश्वनाथ को मुक्त कराने के लिए 300 मकानों का अधिग्रहण बहुत कठिन कार्य था, लेकिन प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और वाराणसी के अफसरों के प्रयास से ये काम मुमकिन हो पाया है। प्रदेश सरकार और वाराणसी प्रशासन को बहुत बहुत बधाई देता हूं। वाराणसी के अफसरों ने बहुत सही ढंग से कार्य किया है। 

विज्ञापन
Narendra modi keep foundation stone of kashi vishwanath corridor
kashi vishwanath corridor - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सालों तक बाबा के मंदिर के नाम पर सिर्फ दिखावा होता रहा। भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी के 100 साल से ज्यादा पुराने सपने को साकार करने का काम किया है। जब महात्मा गांधी काशी आये थे, तो उनके मन में भी ये पीड़ा थी कि भोले बाबा का स्थान ऐसा क्यों है और बीएचयू के एक कार्यक्रम में बापू अपने मन की व्यथा बताने से खुद को रोक नहीं पाए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed