फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्यकर्ताओं से संवाद कर वाराणसी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे नड्डा व सीएम, हुआ अनुष्ठान 

Sun, 28 Feb 2021 12:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 28 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Nadda and CM Yogi will inaugurate the office after communicating with the workers
भाजपा का नव निर्मित कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों की बैठक के साथ काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों में शामिल होंगे, इससे पहले वे चोलापुर में प्रदेश में संचारी रोगों से मुक्ति के लिए महीने भर तक चलने वाले अभियान का शुभारंभ करेंगे।


 

Nadda and CM Yogi will inaugurate the office after communicating with the workers
भाजपा का नव निर्मित कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह वाराणसी पहुंचेंगे और सीधे चोलापुर ब्लॉक मुख्यालय जाएंगे। यहां स्वास्थ्य विभाग के अभियान का शुभारंभ करके एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत कर उनके साथ ही हरहुआ स्थित लॉन में भाजपा की बैठक में हिस्सा लेंगे।

Nadda and CM Yogi will inaugurate the office after communicating with the workers
नव निर्मित कार्यालय में हुआ अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला

दोपहर बाद नड्डा और मुख्यमंत्री रोहनिया स्थित काशी क्षेत्र के अत्याधुनिक कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। यहां से ही प्रयागराज के नए कार्यालय का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री वाराणसी से रवाना हो जाएंगे। उधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष देर शाम नरिया स्थित चौधरी लॉन में विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रमुखों के साथ संवाद करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Nadda and CM Yogi will inaugurate the office after communicating with the workers
नव निर्मित कार्यालय में हुआ अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला

अगले दिन 1 मार्च को पूर्वाह्न बाबा काशी विश्वनाथ एवं बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन करने के बाद विश्वेश्वरगंज मंडल के बूथ अध्यक्ष के आवास पर चाय पीएंगे। लमही बूथ के अध्यक्ष के आवास पर भोजन करेंगे। वह पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल स्मृति स्थल पर आईटी व सोशल मीडिया वालंटियर्स की बैठक भी करेंगे। यहीं महानगर के एक मंडल की कार्यकारिणी की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Nadda and CM Yogi will inaugurate the office after communicating with the workers
नव निर्मित कार्यालय में हुआ अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला

स्मृति ईरानी सहित कई दिग्गज जुटेंगे
राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी भी वाराणसी आएंगी। हरहुआ की बैठक के बाद रोहनिया कार्यालय के उद्घाटन में भी मौजूद रहेंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सहित कई मंत्री बैठक में शामिल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed