पूर्वांचल के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और उनके भाई अफजाल अंसारी बसपा में शामिल हो गए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अंसारी परिवार के तीन सदस्यों को टिकट दिया है। मुख्तार अंसारी खुद मऊ सदर और उनके बेटे अब्बास अंसारी को घोषी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
2 of 8
mukhtar ansari abbas ansari
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मुख्तार के दूसरे भाई और मौजूदा विधायक सिगबतुल्लाह अंसारी को मोहम्मदाबाद से टिकट दिया गया है। मुख्तार अंसारी पर जहां हत्या, हत्या की कोशिश और अपहरण समेत 44 केस दर्ज हैं वहीं राजनीति की दुनिया में कदम रखने जा रहे उनके बेटे अब्बास अंसारी की छवि अपने पिता से काफी अलग है।
3 of 8
mukhtar ansari
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि बाप-बेटे में एक बड़ी समानता है। मुख्तार अंसारी जहां एक अच्छे निशानेबाज है वहीं उनका बेटा अब्बास अंसारी अंतरराष्ट्रीय स्तर का शूटर रहा है । मुख्तार अंसारी के बारे में कहा जाता है वह हवा में उड़ती चिड़िया को भी एक शॉट में मार गिराते वहीं बेटा अब्बास अंसारी उनसे भी आगे निकल गया है।
4 of 8
mukhtar ansari abbas ansari
- फोटो : अमर उजाला
अब्बास सक्रिय खिलाड़ी हैं और निशानेबाजी प्रतियोगिता में तीन बार नेशनल चैंपियन रहे हैं। जनवरी-फरवरी 2012 में राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में उन्होंने जूनियर स्कीट गोल्ड मैडल जीता। इस परफॉरमेंस से अब्बास ने जूनियर भारतीय निशानेबाजी टीम में बतौर कप्तान जगह बनायी ।
5 of 8
mukhtar ansari abbas ansari
- फोटो : अमर उजाला
125 में से 105 पॉइंट्स पर निशान लगाकर जर्मनी के शूल शहर में हुए जूनियर वर्ल्ड कप में सबसे टॉप भारतीय निशानेबाज बन गए। इसके कुछ ही महीनों बाद फ़िनलैंड में हुए 2012 के दुसरे जूनियर वर्ल्ड कप में भी अब्बास टॉप भारतीय निशानेबाज बन गए।