पूरब के डॉन मुख्तार की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उसका शव गाजीपुर में कालीबाग स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। शुक्रवार सुबह से ही कब्रिस्तान में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, अब सवाल ये उठ रहा है कि लंबे समय से फरार माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां अंसारी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेगी या नहीं।
मुख्तार की पत्नी अफ्शां अंसारी पर 13 मुकदमे हैं उस पर गाजीपुर जिले की पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, जबकि मऊ की पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ है।
2 of 7
मुख्तार अंसारी
- फोटो : फाइल फोटो
आफ्शां की धरपकड़ के लिए जनपद से लेकर राजधानी तक की पुलिस लगी है। लेकिन आफ्शां को दबोचने में पुलिस सफल नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस न्यायालय के नोटिस चस्पा करने के साथ ही डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की कार्रवाई कर वापस लौट जाती है, जिसका गवाह माफिया मुख्तार अंसारी का दर्जी मोहल्ला स्थित मकान है।
3 of 7
पत्नी के साथ मुख्तार अंसारी
जमीन की खरीद फरोख्त, फर्जी तरीके से भूमि पर कब्जा कर आर्थिक लाभ लेने के अलावा सरकारी भूमि को रसूख के बल पर अपने नाम कराने जैसे कई मामलों को लेकर आफशां अंसारी पर गाजीपुर और मऊ ही नहीं लखनऊ में भी मुकदमे दर्ज हैं।
4 of 7
मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमों की सुनवाई जब न्यायालय में शुरू हुई तो आफशां अंसारी पेश नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय ने नोटिस जारी किया। यहीं नहीं मऊ पुलिस ने भगौड़ा तक घोषित कर दिया है।
5 of 7
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्ट अटैक से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत
करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की सूचना सार्वजनिक की। तब तक मुख्तार के परिवार का कोई सदस्य मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचा था।