फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी पहुंचे MP के सीएम शिवराज: पत्नी के साथ विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, धाम की भव्यता देख हुए अभिभूत

Sat, 27 Aug 2022 11:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 27 Aug 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mp CM Shivraj singh chauhan Varanasi visit worship in kashi vishwanath dham
श्री काशी विश्वनाथ धाम में सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार शनिवार की देर शाम श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। बाबा दरबार में हाजिरी लगाने के बाद उन्होंने गंगा द्वार जाकर मां गंगा को प्रणाम कर आचमन भी किया। कॉरिडोर की भव्यता देखकर वह अभिभूत नजर आए। मां विंध्यवासिनी के धाम से लौटने के बाद एमपी के सीएम का काफिला बाबा के दरबार पहुंचा।  सप्तर्षि आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का पूजन किया। पूजन के बाद वह गंगा द्वार की ओर चल पड़े। कॉरिडोर की भव्यता निहारते हुए सीएम पूरी तरह से अभिभूत नजर आए।

Mp CM Shivraj singh chauhan Varanasi visit worship in kashi vishwanath dham
श्री काशी विश्वनाथ धाम में सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

गंगा द्वार पहुंचकर उन्होंने मां गंगा को प्रणाम किया और सीढ़ियों से नीचे उतरकर गंगाजल से आचमन किया। इसके बाद वह धाम के भवनों को देखते हुए वापस लौटे। धाम की भव्यता को देखकर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि बाबा का धाम अद्भुत हो गया है। इसके बाद सीएम का काफिला संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए रवाना हो गया।

Mp CM Shivraj singh chauhan Varanasi visit worship in kashi vishwanath dham
मां गंगा को प्रणाम करते एमपी के सीएम - फोटो : अमर उजाला

इसके पूर्व सीएम ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का दर्शन पूजन किया। महंत ओम दुबे ने भैरवाष्टक मंत्र से विधि-विधान से पूजन कराया। उन्होंने बाबा को पेड़ा, अंगवस्त्र, माला और तेल चढ़ाया। महंत की ओर से सीएम सहित उनके परिवार को प्रसाद व रुद्राक्ष की माला भेंट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mp CM Shivraj singh chauhan Varanasi visit worship in kashi vishwanath dham
श्री काशी विश्वनाथ धाम में सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को दोपहर मुख्यमंत्री राजकीय विमान से सपरिवार अपराह्न 3.10 पर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने किया। इसके बाद 3.18 पर वो पत्नी के साथ हेलीकाप्टर से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करने के बाद सड़क मार्ग से वाराणसी पहुंचे। 

विज्ञापन
Mp CM Shivraj singh chauhan Varanasi visit worship in kashi vishwanath dham
मां विंध्यवासिनी मंदिर में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

शिवराज सिंह चौहान शनिवार की शाम पुरानी वीआईपी मार्ग के गणेश द्वार से विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। वहां मां का विधि विधान दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर की छत पर पहुंचकर मां गंगा को प्रणाम किया। उसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के विग्रह का स्पर्श करते हुए बाहर निकले। दर्शन-पूजन के बाद एक होटल में पांच मिनट रुके। इसके बाद डाक बंगला की ओर प्रस्थान कर गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed