प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद करने वाले वाराणसी के दुर्गाकुंड के स्ट्रीट वेंडर अरविंद मौर्य के मोमोज व काफी की खपत बढ़ गई है। लोग खींचे हुए अरविंद की दुकान पर मोमोज खाने और सेल्फी लेने को पहुंच रहे हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 6
पीएम मोदी ने मोमज विक्रेता अरविंद से किया संवाद।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अरविंद को इतने फोन कॉल आ रहे हैं कि मोबाइल अब स्विच ऑफ हो जाता है। पहले 600 मोमोज दिन भर में बिकते थे तो वहीं अब दुकान लगाने के घंटे भर बाद ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। शाम ढलते ही 700 से 800 मोमोज की बिक्री हो रही है।
3 of 6
अरविंद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
अरविंद के अनुसार, पीएम से वर्चुअल संवाद के दौरान मोमोज खाने की इच्छा जताई तो लोग दुकान पर अधिक आ रहे हैं। मोमोज व काफी की बिक्री बढ़ गई है। गुरुवार से तंदूर मोमोज का भी शुभारंभ हो गया। दुर्गाकुंड स्थित वेंडिग जोन में मोमोज व काफी की दुकान लगाने वाले सरायनंदन निवासी अरविंद मौर्य ने बताया कि दो दिन के अंदर मोमोज की बिक्री बहुत अच्छी हुई। लोग सेल्फी ले रहे और यह कह रहे हैं कि इन्हीं से पीएम मोदी ने वर्चुअल संवाद की।
4 of 6
पीएम मोदी ने किया संवाद।
- फोटो : अमर उजाला
एक फेरी पटरी वाले के यहां लोग आ रहे यह बहुत सुकून दे रहा है। घर पर भी लोगों के आने का क्रम बरकरार है। सुबह से लेकर रात तक इतने फोन आ रहे हैं कि मोबाइल स्विच आफ हो जा रहा है। फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
5 of 6
वाराणसी के स्ट्रीट वेंडर्स से पीएम मोदी ने किया संवाद।
- फोटो : अमर उजाला
सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने वालों को फ्री में देते हैं एक मोमोज
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वनिधि योजना के तहत मंगलवार को फेरी पटरी व्यवसायियों से वर्चुअल संवाद किया था। इस दौरान अरविंद मौर्य से पीएम ने पूछा था कि कोरोना से बचाव को लेकर क्या किया जाता है, बनारस में तो लोगों की बहुत भीड़ लगती होगी? अरविंद मौर्य ने बताया कि यहां मास्क लगाकर आने वालों और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने वालों को अपनी तरफ से एक मोमोज फ्री में खिलाते हैं।