फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पीएम मोदी से संवाद के बाद मोमोज विक्रेता अरविंद के आए 'अच्छे दिन', जानिए कैसे

Thu, 29 Oct 2020 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 29 Oct 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Momos seller Arvind maurya changed fortunes after communicating with PM Modi in varanasi
मोमोज विक्रेता अरविंद के अब पहुंचने लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद करने वाले वाराणसी के दुर्गाकुंड के स्ट्रीट वेंडर अरविंद मौर्य के मोमोज व काफी की खपत बढ़ गई है। लोग खींचे हुए अरविंद की दुकान पर मोमोज खाने और सेल्फी लेने को पहुंच रहे हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।

Momos seller Arvind maurya changed fortunes after communicating with PM Modi in varanasi
पीएम मोदी ने मोमज विक्रेता अरविंद से किया संवाद। - फोटो : अमर उजाला

वहीं अरविंद को इतने फोन कॉल आ रहे हैं कि मोबाइल अब स्विच ऑफ हो जाता है। पहले 600 मोमोज दिन भर में बिकते थे तो वहीं अब दुकान लगाने के घंटे भर बाद ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। शाम ढलते ही 700 से 800 मोमोज की बिक्री हो रही है।

Momos seller Arvind maurya changed fortunes after communicating with PM Modi in varanasi
अरविंद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

अरविंद के अनुसार, पीएम से वर्चुअल संवाद के दौरान मोमोज खाने की इच्छा जताई तो लोग दुकान पर अधिक आ रहे हैं। मोमोज व काफी की बिक्री बढ़ गई है। गुरुवार से तंदूर मोमोज का भी शुभारंभ हो गया। दुर्गाकुंड स्थित वेंडिग जोन में मोमोज व काफी की दुकान लगाने वाले सरायनंदन निवासी अरविंद मौर्य ने बताया कि दो दिन के अंदर मोमोज की बिक्री बहुत अच्छी हुई। लोग सेल्फी ले रहे और यह कह रहे हैं कि इन्हीं से पीएम मोदी ने वर्चुअल संवाद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Momos seller Arvind maurya changed fortunes after communicating with PM Modi in varanasi
पीएम मोदी ने किया संवाद। - फोटो : अमर उजाला

एक फेरी पटरी वाले के यहां लोग आ रहे यह बहुत सुकून दे रहा है। घर पर भी लोगों के आने का क्रम बरकरार है। सुबह से लेकर रात तक इतने फोन आ रहे हैं कि मोबाइल स्विच आफ हो जा रहा है। फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Momos seller Arvind maurya changed fortunes after communicating with PM Modi in varanasi
वाराणसी के स्ट्रीट वेंडर्स से पीएम मोदी ने किया संवाद। - फोटो : अमर उजाला

सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने वालों को फ्री में देते हैं एक मोमोज
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वनिधि योजना के तहत मंगलवार को फेरी पटरी व्यवसायियों से वर्चुअल संवाद किया था। इस दौरान अरविंद मौर्य से पीएम ने पूछा था कि कोरोना से बचाव को लेकर क्या किया जाता है, बनारस में तो लोगों की बहुत भीड़ लगती होगी? अरविंद मौर्य ने बताया कि यहां मास्क लगाकर आने वालों और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने वालों को अपनी तरफ से एक मोमोज फ्री में खिलाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed