{"_id":"5a5cdee14f1c1b8f268b4955","slug":"mayawati-birthday-celebrated-in-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में मना मायावती का जन्मदिन, केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में मना मायावती का जन्मदिन, केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
मायावती का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती का 62 वां जन्मदिन सोमवार को पूर्वांचल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया। जन्मदिन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपनी नेता के दीर्घायु होने की कामना की। इसके अलावा कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मायावती का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मायावती के जन्मदिन वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर मनाया गया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 62 किलो का केक काटा। इसके अलावा गरीबों-असहायों के बीच पांच सौ कंबल भी बांटे गए।
मायावती का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही पार्टी के नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर डॉ. राम कुमार कुरील ने कहा कि बसपा प्रमुख ने अपने कार्यक्रम में सभी वर्गोँ के विकास का ध्यान रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मायावती का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की सरकार जनता से छलावा कर रही हैं। देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया, लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला। युवा भटक रहे हैं।
विज्ञापन
मायावती का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
किसानों पर गोली बरसाई जा रही है। दलित समाज का उत्पीड़न हो रहा है। समाज को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। पूर्व सांसद कैलाश नाथ सिंह यादव ने कहा कि बहन मायावती सर्व समाज की नेता हैं।