फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mauritius PM in Varanasi: काशी पहुंचे मॉरीशस के पीएम, छह स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत, देखें पल- पल की अपडेट

Wed, 10 Sep 2025 08:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Sep 2025 08:18 PM IST
खास बातें

Mauritius PM Varanasi Visit Today Live Update: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम काशी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर शहर के विभिन्न चौराहों पर कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। 

विज्ञापन
Mauritius PM Navinchandra Ramgoolam grand welcome on Varanasi visit Latest update
Mauritius PM in Varanasi - फोटो : सूचना विभाग

लाइव अपडेट

08:16 PM, 10-Sep-2025
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का स्वागत करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का बाबतपुर एयरपोर्ट पर डमरू वादन के साथ स्वागत किया गया। यहां मंत्रियों के साथ ही अधिकारियों ने भी पीएम की अगवानी की। कमिश्नर और डीएम ने पीएम का स्वागत किया। 
08:14 PM, 10-Sep-2025
रामनगर की लस्सी का स्वाद चखेंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला
रामनगर की मशहूर लस्सी का स्वाद चखेंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम रामनगर की मशहूर लस्सी का स्वाद चखेंगे। द्वारिका लस्सी के अधिष्ठाता द्वारिका मांझी पहलवान ने बताया की अतिथियों के लिए लस्सी भेजी जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
07:19 PM, 10-Sep-2025
Mauritius PM in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
मॉरीशस के प्रधानमंत्री का काफिला शिवपुर के गिलट बाजार तिराहे से शहर की तरफ रवाना हुई। 
06:51 PM, 10-Sep-2025
Mauritius PM in Varanasi - फोटो : सूचना विभाग
छह स्थानों पर किया गया स्वागत
माॅरीशस के पीएम का स्वागत छह स्थानों पर किया गया। प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से होटल ताज के लिए रवाना हुए। मंगारी चौराहा, जयपुरिया स्कूल के पास, गिलट बाजार चौराहा, भोजूबीर चौराहा, कचहरी के आंबेडकर चौराहा और होटल ताज के पास स्वागत किया गया। 
06:46 PM, 10-Sep-2025
Mauritius PM in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम के आगमन को लेकर शिवपुर के गिलट बाजार तिराहे पर ट्रैफिक जीरो किया गया। 
06:22 PM, 10-Sep-2025
पीएम के स्वागत में कलाकारों ने दी प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
मॉरीशस के प्रधानमंत्री शाम 6:18 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मंत्री सुरेश खन्ना ने अगवानी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:14 PM, 10-Sep-2025
Mauritius PM in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
मॉरीशस के पीएम के आगमन के पूर्व पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने एयरपोर्ट मेन गेट के बाहर कार्यकर्ताओं संग जायजा लिया।
06:08 PM, 10-Sep-2025
Mauritius PM in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व स्वागत के लिए शहर में तरना बाईपास सुद्धिपुर में हाथ में तिरंगा लिए श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम संस्कृत महाविद्यालय के बटुक खड़े हुए हैं। 
06:07 PM, 10-Sep-2025
Mauritius PM in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के काशी दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
06:05 PM, 10-Sep-2025
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत को लेकर मौके पर पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला महामंत्री जेपी दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, जिलामंत्री किसान मोर्चा रविशंकर मिश्रा (रवि), अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed