फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Compensation increased 50-fold; path cleared for the management city project

Lucknow News: 50 गुना बढ़ाया मुआवजा, प्रबंध नगर योजना का रास्ता साफ

Thu, 01 Oct 2026 03:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
Compensation increased 50-fold; path cleared for the management city project
लखनऊ। मुआवजे के विवाद में करीब 20 साल से फंसी एलडीए की सीतापुर रोड स्थित 840 हेक्टेयर की आवासीय योजना प्रबंध नगर का रास्ता अब साफ हो गया है। न्यायालय भूमि अर्जन और पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण (लारा कोर्ट) ने यहां जमीन के मुआवजा की दर तय कर दी है। अब करीब चार हजार किसानों को 01 करोड़ 10 लाख 70 हजार रुपये प्रति बीघा की दर से मुआवजा मिलेगा। यह पहले (2.57 लाख रुपये प्रति बीघा) के मुकाबले करीब 50 गुना ज्यादा है। यह योजना आने से करीब दो लाख की आबादी को आवासीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

एलडीए ने प्रबंध नगर के लिए जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना 13 सितंबर 2007 को जारी की थी। इसमें घैला, ककौली और अल्लूनगर डिगुरिया गांव की 3350 बीघा जमीन ली जानी थी। जमीन लेने के समय ही किसानों से मुआवजे पर विवाद हो गया। इस बीच कुछ लोग मामले को लारा कोर्ट लेकर चले गए। तर्क दिया कि योजना विकसित करने से हजारों पेड़ काटे जाएंगे। इसके साथ ही प्राकृतिक जल स्रोत तालाब आदि समाप्त हो जाएंगे। इससे पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। इस कारण एलडीए को योजना विकसित करने के लिए जरूरी पर्यावरण अनापत्ति नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद एलडीए में योजना का ड्रोन से सर्वे कराया ताकि पता चला सके कि आपत्ति कितनी सही है। इसमें पाया गया कि समय के साथ योजना में तमाम निर्माण हुए हैं और पेड़, जल स्रोत भी कम हुए हैं। यह भी बताया गया कि मौजूद पेड़ों और जल स्रोतों को कैसे बचाया जाएगा। पूरी कार्ययोजना समझने के बाद लारा कोर्ट ने मुआवजा बढ़ा दिया। इससे किसानों और एलडीए के बीच चल रहा विवाद थम गया है। कोर्ट के आदेश को एलडीए की बोर्ड बैठक में पास कराया जाएगा। इसके बाद योजना लॉन्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधर में फंसे किसानों को मिलेगी राहत
योजना शुरू होने से उन सैकड़ों किसानों को भी राहत मिलेगी जिनकी जमीन अधिग्रहीत हुई थी। एलडीए ने न तो उनकी जमीन छोड़ी थी और न ही मुआवजा बढ़ाया था। रजिस्ट्री पर रोक के कारण किसान जमीन बेच भी नहीं पा रहे थे। इस कारण आर्थिक संकट से गुजर रहे किसान आंदोलन भी करते रहते थे। एलडीए के अधिकारी ने बताया कि काम शुरू होने से पहले प्राधिकरण योजना में अवैध प्लॉटिंग कर बनाए गए निर्माणों पर बुलडोजर चलाएगा। रजिस्ट्री पर रोक के बाद भी कुछ प्रॉपर्टी डीलर प्लॉटिंग कर रहे हैं। जैसे ही न्यायालय से विवाद हल होगा एलडीए अभियान शुरू कर देगा।


--------------

कोट
प्रबंध नगर योजना का मुआवजा बढ़ा दिया गया है। कोर्ट के आदेश को एलडीए की बोर्ड बैठक में रखकर पास कराया जाएगा। इसके बाद योजना लॉन्च की जाएगी। ग्रीन कॉरिडोर बनने के बाद यह योजना और बेहतर हो गई है।
- प्रथमेश कुमार, वीसी, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed