फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाल-बाल बची जान: वाराणसी में जूता-चप्पल के गोदाम में लगी भीषण आग, महिला और बच्चों का रेस्क्यू ऑपरेशन, तस्वीरों में देखें

Sun, 13 Jun 2021 10:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Jun 2021 10:35 PM IST
सार

वाराणसी के अंधरापुल स्थित एक जूता-चप्पल के दुकान व गोदाम में रविवार शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन  चलाकर घर के अंदर फंसे महिलाओं, बच्चों समेत आठ लोगों  सुरक्षित बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out In footwear godown in varanasi fire brigade Saves many Lives see photos
फायर ब्रिगेड ने महिला और बच्चों समेत आठ को सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के अंधरापुल स्थित एक जूता-चप्पल के दुकान व गोदाम में रविवार शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन  चलाकर घर के अंदर फंसे महिलाओं, बच्चों समेत आठ लोगों  सुरक्षित बाहर निकाला। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

चेतगंज थाना अंतर्गत अंधरापुल जूता बाजार में जूता-चप्पल कारोबारी संजीव कुमार गंभीर की दुकान व गोदाम है। मकान के उपरी तल्ले पर उनका  परिवार रहता है।  शाम पांच बजे वह किसी काम से नीचे दरवाजे तक गए थे। जहां देखा कि दुकान के अंदर से धुआं उठ रहा था। परिजनों को आग की सूचना देते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

तब तक आसपास के लोग भी राहत बचाव को लेकर पहुंच गए। मौके पर फायर अफसर अनिमेष सिंह टीम संग पहुंचे और दुकान खोलकर देखा तो अंदर गोदाम में आग की लपटे उठ रहीं थीं। हादसे में लकड़ी की अलमारी, फर्नीचर, उसमें रखे जूते, चप्पल और सारा सामान जल रहा था।

Massive Fire Breaks Out In footwear godown in varanasi fire brigade Saves many Lives see photos
फायर ब्रिगेड ने महिला और बच्चों समेत आठ को सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला
विकराल आग को देखते हुए अनिमेष सिंह ने फायर ब्रिगेड तीन और गाड़ियां मंगाई। हालात को नियंत्रित करने के लिए जवान आधुनिक सेट पहनकर गोदाम में दाखिल हुए। देर शाम तक आग बुझाने का प्रयास किया गया।  दुकान में आग लगने की घटना मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। अंधरापुल-तेलियाबाग मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन ठहर गया था। छत के ऊपर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जब फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक प्लेटफार्म पहुंचा तब लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, कारोबारी के अनुसार लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। 
Massive Fire Breaks Out In footwear godown in varanasi fire brigade Saves many Lives see photos
फायर ब्रिगेड ने महिला और बच्चों समेत आठ को सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला
आग लगने की सूचना मिलते ही जूता बाजार के लोग सड़क पर आ गए। हर कोई अपने-अपने तरीके से आग से राहत व बचाव कार्य में जुटा। फायर ब्रिगेड के जवानों ने अपने तरीके से राहत बचाव करते हुए जुटे। वहीं गोदाम में लगी आग की लपटों ने फाल सीलिंग को झुलसाते हुए धीरे-धीरे धुएं का गुबार गोदाम से रोशनदान के रास्ते पीछे मकान के ऊपरी तल तक पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out In footwear godown in varanasi fire brigade Saves many Lives see photos
फायर ब्रिगेड ने महिला और बच्चों समेत आठ को सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला
दूसरे तल पर रहने वाले संजीव कुमार गंभीर के परिजनों को असहनीय घुटन महसूस हुई तो पूरा परिवार छत के  ऊपर चला गया।मौकेे पर फायर अफसर अनिमेष सिंह ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की सहायता से छत पर मौजूद पांच महिला, दो बच्चे और एक पुरुष को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। अनिमेष सिंह ने बताया कि  पावर बॉक्स में शार्ट सर्किट से घटना हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out In footwear godown in varanasi fire brigade Saves many Lives see photos
फायर ब्रिगेड ने महिला और बच्चों समेत आठ को सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन विभाग की ;ej गाड़ियों ने तकरीबन साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात आठ  बजे आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने की वजह से घटनास्थल पर उमड़ी तमाशबीनों की भीड़ के कारण अंधरापुल क्षेत्र और उसके इर्दगिर्द जाम लग गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed