फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: रामनगर की रामलीला में राज्याभिषेक के बाद हुई भोर की आरती, देखने के लिए उमड़ा लीलाप्रेमियों का सैलाब

Mon, 06 Oct 2025 09:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 06 Oct 2025 09:10 AM IST
सार

Ramnagar Ramlila 2025: प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक होने के बाद भोर की आरती हुई। इस दौरान राजा रामचंद्र की जयकार व हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा।  

विज्ञापन
Lord Shri Ram crowned in Ramnagar Ramlila at varanasi see latest photos of ramlia
रामनगर की रामलीला - फोटो : रोहित सोनकर

रामनगर स्थित अयोध्या मैदान में रामलीला की भोर की आरती देखने के लिए लीलाप्रेमियों का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान राम और माता जानकी की आरती देख लीलाप्रेमी मंत्रमुग्ध हो उठे। इससे पहले रविवार की रात में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की दिव्य झांकी लीलाप्रेमियों के दिलों में उतर गई। राजा रामचंद्र की जयकार व हर हर महादेव के उद्घोष से चहुंदिशाएं गूंज उठीं। रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में रविवार को किला रोड स्थित अयोध्या मैदान में श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। समारोह में गुरु वशिष्ठ, विभीषण, सुग्रीव, अंगद व हनुमान समेत वानर- भालू वीर प्रभु श्रीराम के राजा रूप का दर्शन करने को आतुर दिखे।

Lord Shri Ram crowned in Ramnagar Ramlila at varanasi see latest photos of ramlia
रामनगर की रामलीला - फोटो : रोहित सोनकर
गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से श्रीराम सिर झुका कर सभी का अभिवादन करते हुए अयोध्या के राजसिंहासन पर विराजते हैं। गुरु वशिष्ठ राजतिलक करते हैं और माता कौशल्या दान देती हैं। 
Lord Shri Ram crowned in Ramnagar Ramlila at varanasi see latest photos of ramlia
रामनगर की रामलीला - फोटो : रोहित सोनकर
इस अवसर पर दुर्ग से पैदल चलकर लीला स्थल तक पहुंचे डॉ.अनंत नारायण सिंह भूमि पर बैठते हैं और श्रीराम का तिलक कर भेंट देते हैं। बदले में श्रीराम स्वरूप अपने गले की माला उतारकर अनंत नारायण सिंह को पहनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Shri Ram crowned in Ramnagar Ramlila at varanasi see latest photos of ramlia
रामनगर की रामलीला - फोटो : रोहित सोनकर
इसके साथ ही राजा रामचंद्र की जय का उद्घोष गूंज उठता है। रामलीला में भोर की आरती देखने के लिए हजारों लोग पूरी रात भोर होने का इंतजार करते रहे। तो वहीं जगह जगह रामलीला प्रेमियों की टोली रामायण सहित अन्य भक्ति सत्संग में लगे रहे।
विज्ञापन
Lord Shri Ram crowned in Ramnagar Ramlila at varanasi see latest photos of ramlia
रामनगर की रामलीला - फोटो : रोहित सोनकर
अयोध्या मैदान में ओवरफ्लो रहा सीवर का पानी
अयोध्या मैदान के पीछे ओवरफ्लो हो रहा सीवर का गंदा पानी अयोध्या मैदान में भर गया। हालांकि सुबह से नगर निगम के कर्मचारियों ने जाम सीवर की सफाई कर अयोध्या मैदान में फैले पानी को हटा दिया लेकिन इस दरम्यान मैदान में लगने वाली बैरिकेडिंग नहीं हो सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed