फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ में उड़ाई गईं आचार संहिता की धज्जियां, तस्वीरों में देखें ऐसा रहा अखिलेश यादव का नामांकन

Fri, 19 Apr 2019 08:56 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 19 Apr 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Loksabha election 2019 : Pictures of Akhilesh yadav nomination in azamgarh

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में गुरुवार को नामांकन किया। नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह में जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में कई बार धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस प्रशासन इनके आगे बेबस नजर आया। अखिलेश की जनसभा में गठबंधन का रंग भी देखने को मिला। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...


 

Loksabha election 2019 : Pictures of Akhilesh yadav nomination in azamgarh

अखिलेश यादव गुरुवार सुबह 10 बजे ही कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे। जैसे ही अखिलेश पहुंचे कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया। पुलिस लाइन से जब अखिलेश का कारवां आगे बढ़ा तो कार्यकर्ता फूलों की बारिश करते हुए उनकी गाड़ी के साथ दौड़ने लगे।

Loksabha election 2019 : Pictures of Akhilesh yadav nomination in azamgarh

पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए रिक्शा स्टैंड के पास बैरिकेडिंग और रस्सी लगाकर भीड़ को रोकने का प्रयास किया लेकिन अखिलेश की गाड़ी अंदर प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का मुक्की करते हुए पहले सुरक्षा चक्र को तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे सुरक्षा चक्र पर भी जोर आजमाइश की लेकिन पुलिस बल की संख्या अधिक होने के कारण वह अपने इस मकसद में कामयाब नहीं हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Loksabha election 2019 : Pictures of Akhilesh yadav nomination in azamgarh

प्रशासन ने सपा कार्यकर्ताओं को रोकने की बजाए मीडिया कर्मियों को रोककर अपनी ताकत का एहसास कराया। किसी को भी कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट तक जाने की इजाजत नहीं दी गई। जब अखिलेश नामांकन दाखिल कर बाहर निकले तब काफी मशक्कत के बाद बातचीत के लिए मुख्य मुख्य गेट तक मीडियाकर्मियों को जाने की इजाजत मिली।  

विज्ञापन
Loksabha election 2019 : Pictures of Akhilesh yadav nomination in azamgarh

सपा कार्यकर्ताओं के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अखिलेश यादव 11:50 बजे नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट चौराहे पर ही रोक दिया गया। कार्यकर्ता अखिलेश की एक झलक पाने के लिए वहां लगे पानी के टैंकर की छत पर चढ़ गए। 1:38 बजे जब अखिलेश नामांकन करके बाहर निकले तब तक कार्यकर्ता टैंकर की छत पर धूप की परवाह किए बगैर खड़े रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed