फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस युवक के सर चढ़कर बोल रही मोदी की दीवानगी, जीत के लिए इस अंदाज में मांग रहा मन्नतें

Tue, 14 May 2019 07:21 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 14 May 2019 07:21 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 man pray for narendra modi in ballia
मोदी के लिए दीपक कुमार मांग रहे मन्नत - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 का माहौल सभी के सिर चढ़ कर बोल रहा है। हर पार्टी के कार्यकर्ता अलग-अलग तरीके से अपने प्रत्याशी और पार्टी को जिताने की जुगत लगा रहे हैं। डोर-टू-डोर प्रचार करने के साथ ही मंदिरों मजारों में मत्था टेक रहे हैं। बलिया में एक कार्यकर्ता द्वारा मोदी की जीत के लिए मन्नत मांगना चर्चा का विषय बन गया है। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...

Lok Sabha Elections 2019 man pray for narendra modi in ballia

देश की बागडोर दोबारा मोदी के हाथों में आए और दोबारा प्रधानमंत्री बने इस मन्नत के साथ दीपक कुमार ने चिलचिताली धूम में करीब 12 किलोमीटर की यात्रा सड़क पर लेट कर की। अपने पैतृक आवास से बलिया के भिगुमंदिर लेट के पहुंचे दीपक कुमार ने कहा कि वह भृगु बाबा से प्रधानमंत्री मोदी के लिए मन्नत मांगने आए हैं। 

Lok Sabha Elections 2019 man pray for narendra modi in ballia

दुबहर के कछुआ गांव निवासी दीपक कुमार सिंह रविवार को सुबह ही अपने घर से निकल गए। उन्होंने चिलचिलाती धूम में सड़क पर लेट लेट कर बलिया के भृगु मंदिर पहुंचने की बात की। दीपक कुमार को उम्मीद है कि उनकी मन्नत जरूर पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 man pray for narendra modi in ballia

दीपक कुमार की इस कोशिश को देखते हुए क्षेत्र के लोग भी वहां जुट गए और उनका मनोबल बढ़ाने लगे। इस दौरान वे सड़क पर लेट-लेट कर बलिया तक पहुंच गए। यहां पहुंचकर भृगु मंदिर में उन्होंने दर्शन किया और मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की मन्नत मांगी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 man pray for narendra modi in ballia

दीपक कुमार ने कहा कि मोदी ने जिस तरह देश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया है, उसने भारत को एक नया स्वाभिमान दिया है। देश सुरक्षित हुआ है। ऐसे में देश की जनता दोबारा मोदी को चुने, यही कामना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed