{"_id":"5ccfec71bdec220700632fc6","slug":"lok-sabha-election-promoters-come-for-advertise-candidate-from-switzerland-indonesia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनावी प्रचार में नेताओं ने झोंकी ताकत, इन प्रत्याशियों के लिए स्विट्जरलैंड-इंडोनेशिया से आए प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी प्रचार में नेताओं ने झोंकी ताकत, इन प्रत्याशियों के लिए स्विट्जरलैंड-इंडोनेशिया से आए प्रचारक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला/जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 06 May 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्विट्जरलैंड और इंडोनेशिया से प्रचार करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण का चुनाव 12 मई को है। जिसमें पू्र्वांचल के ज्यादातर सीटों पर मतदान होने हैं। इसी महासंग्राम को लेकर चुनाव प्रचार की जंग भी अपने चरम पर है। ना सिर्फ प्रत्याशी या कार्यकर्ता चुनाव प्रचार कर रहे हैं, बल्कि उम्मीदवारों के रिश्तेदार भी डोर टू डोर जा कर वोट मांग रहे हैं। देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आए रिश्तेदार वोट प्रचार कर रहे हैं। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में....
2 of 5
कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
इस महासमर में जौनपुर में प्रत्याशियों की पत्नियां, बेटे, रिश्तेदार आकर चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। प्रत्याशियों ने अपने रिश्तेदारों और परिवारवालों को स्विट्जरलैंड और इंडोनेशिया सहित विदेशों से बुला लिया है। जो चुनावी कमान संभाल रहे हैं। सरकारी नौकरी पेशा लोग भी छुट्टी लेकर अपनी दोस्ती और रिश्तेदारी निभाने के लिए रात दिन प्रचार में जुटे हैं।
3 of 5
कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत मिश्र के पक्ष में प्रचार करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में 12 मई को मतदान होना है। प्रत्याशी सुबह से लेकर रात तक प्रचार में जुटे हैं। ऐसे में उनके पास अब समय नहीं है। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंक दिए हैं। लोकसभा चुनाव में परिजनों और रिश्तेदारों ने भी चुनावी जिम्मेदारी संभाल ली है। जौनपुर सदर से कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत मिश्र की पत्नी रीना मिश्रा दिल्ली से आई हैं। उनकी बहन दिव्या मिश्रा अमेरिका से, एक रिश्तेदार दीपाली शुक्ला स्विट्जरलैंड से और उनके एक मित्र इंडोनेशिया से आकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निर्दल प्रत्याशी अशोक सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सांसद केपी सिंह की पत्नी भी महिलाओं की टीम लेकर भाजपा महिला नेत्रियों के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर रही हैं। बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव के पुत्र पार्थ छुट्टी लेकर प्रचार में जुटे हैं। श्याम सिंह के बड़े भाई धरम सिंह की पत्नी, उनके छोटे भाई तेज सिंह की पत्नी चुनावी प्रचार में जुटी हैं। निर्दल प्रत्याशी अशोक सिंह का पूरा परिवार भी मुंबई से आकर चुनाव प्रचार कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
कांग्रेस प्रत्याशी अमरनाथ पासवान को समर्थन देते नदीम जावेद
- फोटो : अमर उजाला
मछलीशहर के भाजपा प्रत्याशी वीपी सरोज के परिवार के लोग भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी त्रिभुवन राम के पुत्र रजक सिंह सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनके भाई सुमन प्रताप, आरबीआई के रिटायर्ड अधिकारी रिजुहन राम मुंबई से और मित्र राजीव माहेश्वरी भी सुबह से लेकर शाम तक धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। चुनाव में किसी की पत्नी तो किसी का बेटा तो किसी का भाई प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।