रुपहले पर्दे से राजनीति में आए दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आजमगढ़ की लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव को सीधे टक्कर दे रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद से राजनीतिक गलियारों की सुर्खियों में आए 'निरहुआ' ने आजमगढ़ में अपने लिए अच्छी खासी जमीन तैयार कर ली है। 'निरहुआ' के पहले रोड शो का आजमगढ़ में ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया था। चुनावी प्रचार खत्म होने से पहले 'निरहुआ' ने एक और दमदार रोड शो किया। 'निरहुआ' के रोड शो में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे भी शामिल हुईं। आम्रपाली के साथ पवन सिंह ने भी 'निरहुआ' के लिए लोगों से वोट की अपील की। 'निरहुआ' और आम्रपाली की जोड़ी ना सिर्फ पर्दे पर बल्कि रोड शो में हिट रही। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में....
भाजपा प्रत्याशी के रोड शो में शामिल हुईं भोजपुरी क्वीन, जानिए 'निरहुआ' और आम्रपाली का फिल्मी कनेक्शन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 11 May 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन