फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा प्रत्याशी के रोड शो में शामिल हुईं भोजपुरी क्वीन, जानिए 'निरहुआ' और आम्रपाली का फिल्मी कनेक्शन

Sat, 11 May 2019 04:20 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 11 May 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 amrpali dubey with nirahua road show in azamgarh
'निरहुआ' के रोड शो में शामिल आम्रपाली दुबे - फोटो : अमर उजाला

रुपहले पर्दे से राजनीति में आए दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आजमगढ़ की लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव को सीधे टक्कर दे रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद से राजनीतिक गलियारों की सुर्खियों में आए 'निरहुआ' ने आजमगढ़ में अपने लिए अच्छी खासी जमीन तैयार कर ली है। 'निरहुआ' के पहले रोड शो का आजमगढ़ में ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया था। चुनावी प्रचार खत्म होने से पहले 'निरहुआ' ने एक और दमदार रोड शो किया। 'निरहुआ' के रोड शो में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे भी शामिल हुईं। आम्रपाली के साथ पवन सिंह ने भी 'निरहुआ' के लिए लोगों से वोट की अपील की। 'निरहुआ' और आम्रपाली की जोड़ी ना सिर्फ पर्दे पर बल्कि रोड शो में हिट रही। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में....

Lok sabha election 2019 amrpali dubey with nirahua road show in azamgarh

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली आम्रपाली दुबे ने 'निरहुआ' के साथ कई दमदार और सुपरहिट फिल्में की है। 'निरहुआ' और आम्रपाली की जोड़ी की तारिफ भोजपुरी फिल्म जगत में काफी मशहूर है।

Lok sabha election 2019 amrpali dubey with nirahua road show in azamgarh

32 वर्षीय अभिनेत्री आम्रपाली ने टेलीविजन धारावाहिक 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद आम्रपाली दुबे ने सात फेरे, मेरा नाम करेगी रौशन, हॉन्टेड नाइट्स जैसे टीवी सिरियल में भी काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 amrpali dubey with nirahua road show in azamgarh

2015 में आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद 'निरहुआ' के साथ आम्रपाली ने लगभग 25 फिल्में की। जिसमें सभी फिल्में हिट या सुपरहिट रहीं। 

विज्ञापन
Lok sabha election 2019 amrpali dubey with nirahua road show in azamgarh

आम्रपाली दुबे ने 'निरहुआ' के नाम से बनीं लगभग सभी फिल्मों में काम किया है और ज्यादातर फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। 'निरहुआ रिक्शावाला' 2, निरहुआ चलल ससुराल-2, निरहुआ चलल लंदन, निरहुआ हिन्दुस्तानी, निरहुआ हिन्दुस्तानी-2, निरहुआ हिन्दुस्तानी-3, निरहुआ सटल रहे आदि फिल्में हिट की सूची में शामिल हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed