मानसून की पहली हल्की बारिश ने सोमवार को नगर निगम के सफाई के दावों की पोल खोल दी। खराब जल निकासी व्यवस्था के चलते कई सड़कों पर पानी भर गया। गलियों, अंडरपास, कॉलोनियों और रिहायशी इलाकों में हर साल की तरह इस बार भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, नगर निगम का दावा है कि लंबे समय तक सड़कों पर पानी नहीं रुका। कई जगहों पर जलभराव के कारण सड़कों के धंसने की समस्या भी सामने आई। खासकर सीएम ग्रिड योजना के तहत बनी सड़कों की स्थिति खराब है। सिगरा से सोनिया मार्ग और नगर निगम कार्यालय के आसपास इसकी बानगी देखी जा सकती है। ड्रेनेज सिस्टम के रखरखाव में कमी के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है।
2 of 13
Varanasi rain
- फोटो : अमर उजाला
बनारस स्टेशन के लटके पंखे सहित प्लेटफॉर्म से टपकने लगा पानी
बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर यात्री सामान लेकर बैठे थे। इसी दौरान बारिश का पानी लटके पंखे के पास से और प्लेटफॉर्म की छत से टपकने लगा। पानी टपकता देख यात्री अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। प्लेटफॉर्म पर तीन-चार जगहों से तेज गति से पानी टपक रहा था। इसी बीच वहां मौजूद एक यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। उधर, स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास भी सड़क पर पानी भर गया, जिससे यात्रियों को स्टेशन परिसर तक पहुंचने में परेशानी हुई।
3 of 13
Varanasi rain
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल कैंपस, सीएमओ कार्यालय परिसर में जलभराव
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल परिसर में भी जगह-जगह पानी भर गया। इससे ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आने वाले मरीजों, भर्ती मरीजों के तीमारदारों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के अंदर भी छत टपकने से पानी भर गया। सबसे अधिक परेशानी एमसीएच विंग जाने वाले रास्ते पर हुई। यहां सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण गर्भवती महिलाओं को ओपीडी और जांच केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत हुई। सीएमओ कार्यालय परिसर में गेट से लेकर औषधि भंडार कक्ष की ओर जाने वाले रास्ते पर भी पानी भरा रहा। जिस कार्यालय में सीएमओ बैठते हैं, उसके ऊपरी हिस्से से भी पानी टपकने लगा।
4 of 13
Varanasi rain
- फोटो : अमर उजाला
कचहरी के पास घुटने तक भरा पानी
कचहरी के पास घुटने तक पानी भर गया। सुबह अधिवक्ताओं को कचहरी परिसर में जाने के लिए घुटने तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। लोहता के बजरंग नगर की गली और रहीमपुर में भी जलभराव रहा। बजरंग नगर के रजनीकांत शुक्ला और रहीमपुर के मुबारक अली ने बताया कि सीवर जाम होने के कारण बारिश में गलियों में पानी भर जाता है। कई बार नगर निगम में शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
5 of 13
Varanasi rain
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम कार्यालय के आसपास भी जलभराव
नगर निगम कार्यालय के आसपास बारिश का पानी भरा रहा। यहां खुदाई का काम चल रहा है। वहीं, रामनगर के रामपुर वार्ड के रस्तापुर मोहल्ले, निषादराज मोहल्ले और रामनगर किला मार्ग पर भी बारिश का पानी जमा रहा।