संकटों के दौर से गुजर रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के गुरु उनसे इतने नाराज हो गए थे कि उन्हें श्राप दे दिया था कि तुझे घमंड है और तू मिट्टी में मिल जाएगा। आगे की स्लाइड में जानें कौन थे लालू के गुरु और क्यों दिया था श्राप...
2 of 9
pagala baba
- फोटो : अमर उजाला
अपने अटपटे स्वभाव के लिए मशहूर यूपी के मिर्जापुर जिले के अघोरी तांत्रिक विभूति नारायण उर्फ पगला बाबा राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत कई हाई प्रोफाइल लोगों के गुरु थे। वह विन्ध्याचल के तुलसी तलिया नामक स्थान पर वर्षों से अपना आश्रम बनाकर रहते थे। हाल ही में उनका निधन हुआ है।
3 of 9
lalu yadav pagala baba
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2013 में लालू यादव के आश्रम आगमन के पश्चात वे काफी चर्चा में आ गए थे। लालू यादव ने पगला बाबा को भगवान शिव का अवतार बताया था। सुप्रीम कोर्ट से राहत पाकर लालू प्रसाद यादव ने अपने तांत्रिक गुरू पगला बाबा के विन्ध्याचल आश्रम में करीब तीन घंटों तक तंत्र पूजा का अनुष्ठान किया था।
4 of 9
pagala baba
- फोटो : अमर उजाला
लालू ने कहा था कि बाबाजी ने बचपन में मेरे जीवन की रक्षा तब की थी जब परिजनों और डॉक्टरों ने उम्मीद छोड़ दी थी। पूजा के दौरान ही लालू ने फोन से अपनी पत्नी राबड़ी देवी से बाबा की बात करा कर आशीर्वाद भी दिलवाया था। अनुष्ठान के बाद पगला बाबा ने बताया था कि लालू यादव उनके प्रिय शिष्यों में से हैं।
5 of 9
pagala baba
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया था कि लालू यादव के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया। तंत्र साधना अगर अच्छे कार्यों के लिए सच्चे मन से किया जाये तो इच्छा जरुर पूरी होती है। पगला बाबा ने भविष्यवाणी की थी कि लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से राजनीति के शिखर पर नजर आयेंगे। बाबा से आर्शीवाद लेने के बाद लालू यादव की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया।