फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: सुहाग की रक्षा में शिक्षिका ने दे दी जान, बीएचयू मोर्चरी से सोने की चेन, मंगलसूत्र और अंगूठी गायब

Wed, 26 May 2021 11:33 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 26 May 2021 11:33 AM IST
सार

सुहाग की रक्षा के लिए पेशे से शिक्षक पत्नी प्रियंका घर की चौखट को लांघकर बाहर निकली और पति के ऊपर पड़ रही लाठियों को अपने ऊपर ले लिया। बस्ती में इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि सुहाग की रक्षा को पत्नी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।

विज्ञापन
Lady teacher sacrifice own life for protect husband in brutal attack in varanasi jewelry missing from bhu  Mortuary
शिक्षिका प्रियंका वर्मा (38) की लाठी-डंडे और ईंट से वार कर हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के कंदवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने मंगलवार सुबह अध्यापिका प्रियंका वर्मा (38) की लाठी-डंडे और ईंट से वार कर हत्या कर दी। जबकि अध्यापिका के पति दिनेश प्रजापति सहित परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायल दिनेश के चचेरे भाई विजय की तहरीर पर मंडुवाडीह पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी काशी जोन और एसीपी ने जांच की।



मंडुवाडीह थाना क्षेत्र कंदवा के प्रजापति बस्ती में बीएचयू से सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्लू राम प्रजापति का पुस्तैनी मकान है। बीएचयू में पैथालाजिस्ट के पद पर कार्यरत पुत्र दिनेश प्रजापति, जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर में प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका बहू प्रियंका प्रजापति, पुत्री माया और परिवार के मनोज व चिंटू के साथ रहते हैं।
कल्लू के भाई स्व. लालजी के पुत्र दीपक, पुनवासी के पुत्र राजेन्द्र, रामचरण के दो पुत्र श्रीराम व रवि थोड़ी दूर पर मकान बनवाकर रहते हैं। प्रजापति बस्ती में ही दोनों परिवारों की जमीन है। उसी के पास एक छोटा सा मंदिर भी है। मंदिर से सटे जमीन की बाउंड्री करने को लेकर पिछले दस दिनों से कल्लू और दीपक में विवाद चल रहा था। देखें अगली स्लाइड्स...।

Lady teacher sacrifice own life for protect husband in brutal attack in varanasi jewelry missing from bhu  Mortuary
मंडुवाडीह पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को भी दोनों परिवारों में विवाद हुआ था तो उस समय पुलिस पहुंची तो मामला शांत हो गया था। इसके बाद सुबह साढ़े सात बजे दीपक दोबारा पहुंचा और कल्लू के परिवार से विवाद करने लगा। यही नहीं, दीपक ने फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया। सभी लाठी, डंडे, लोहे के रॉड से लैस होकर पहुंचे और मारपीट करने लगे। परिजनों की पिटाई देख बहू प्रियंका बचाव के लिए सामने आ गई तो हमलावरों ने पहले ईंट से प्रियंका पर वार किया। ईंट लगते ही प्रियंका लहूलुहान होकर गिर गई तो आरोप है कि दीपक और राजेंद्र ने लाठी व डंडे से प्रियंका के सिर पर कई वार किया। इस दौरान हमलावरों ने दिनेश, माया, मनोज और चिंटू को भी लाठी व डंडे से पीटा। घटनास्थल पर ही लहूलुहान अचेतावस्था में प्रियंका को लेकर परिजन पुलिस को सूचित करते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो चिकित्सकों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही पूरे परिवार ने कोहराम मच गया। मृतका प्रियंका की एक पुत्री खुशी(6) व पुत्र हिमांशु(4) है।

Lady teacher sacrifice own life for protect husband in brutal attack in varanasi jewelry missing from bhu  Mortuary
घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी काशी जोन और एसीपी ने जांच की। - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल से मंडुवाडीह पुलिस ने दो लाठी, एक लोहे की पाइप, ईंट व खून से सना गमछा बरामद किया। मृतका के पति दिनेश प्रजापति के चचेरे भाई विनोद कुमार प्रजापति की तहरीर पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने दीपक प्रजापति, रवि प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, श्रीराम प्रजापति, शुभम प्रजापति व कन्नू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। इस संबंध में काशी जोन के डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी दीपक व कन्नू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lady teacher sacrifice own life for protect husband in brutal attack in varanasi jewelry missing from bhu  Mortuary
शिक्षिका के पति दिनेश प्रजापति लहूलुहान - फोटो : अमर उजाला
सुहाग की रक्षा के लिए प्रियंका ने दे दी अपनी जान
प्रजापति बस्ती में हमलावर जब दिनेश की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे तो पत्नी को घर के अंदर रहा नहीं गया। सुहाग की रक्षा के लिए पत्नी प्रियंका घर की चौखट को लांघकर बाहर निकली और पति के ऊपर पड़ रही लाठियों को अपने ऊपर ले लिया। हमलावरों के सिर पर खून सवार था तो उन्हें कुछ नहीं सूझा और पत्नी प्रियंका के ऊपर लाठियों की बरसात कर दी। इस दौरान हमलावरों ने पहले प्रियंका के सिर पर ईंट से वार किया था। मां और बाप को लहूलुहान हाल में देख मासूम बेटा हिमांशु और बेटी खुशी चीखने चिल्लाने लगे। मौके पर ही प्रियंका ने दम तोड़ दिया था। बस्ती में इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि सुहाग की रक्षा को पत्नी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।
विज्ञापन

मंडुवाडीह पुलिस बनी रही लापरवाह

Lady teacher sacrifice own life for protect husband in brutal attack in varanasi jewelry missing from bhu  Mortuary
दिनेश का हंसता खेलता परिवार - फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह पुलिस बनी रही लापरवाह
कल्लू के परिजनों ने थाने में पत्र देकर यह गुहार लगाई थी कि किसी भी समय दीपक के परिवार वाले हमला कर सकते हैं। जमीन को लेकर जबरदस्ती कर रहे हैं। घटना के समय भी पुलिस यदि जल्दी पहुंची होती तो शायद प्रियंका की जान बच जाती। मारपीट खत्म होने के बाद आरोपी दीपक तहरीर लेकर मंडुवाडीह थाने पहुंचा तब पुलिस को जानकारी हुई। बस्ती के लोगों ने बताया कि थाने पर कई बार सूचना देने के बाद भी पुलिस समय से नहीं पहुंची। यदि पुलिस जल्दी आ गई होती तो दिनेश का हंसता खेलता परिवार नहीं उजड़ता।

पोस्टमार्टम हाउस में मानवता शर्मसार
प्रियंका का शव पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू मोर्चरी में रखा गया था। पोस्टमार्टम के समय प्रियंका के आभूषण सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी अन्य जेवर को चुरा लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब परिजनों को शव सौंपा गया तो जेवरात चोरी की जानकारी हुई। प्रियंका के परिजनों ने जब हो हल्ला मचाया तब जाकर पूरे जेवर मिले। यह घटना अस्पताल प्रशासन तक पहुंच गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed