फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Record: सावन में बाबा विश्वनाथ पर इतना बरसा धन कि टूट गए सारे रिकॉर्ड, जानें कितना आया दान

Thu, 18 Aug 2022 08:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 Aug 2022 08:50 PM IST
विज्ञापन
Kashi vishwanath dham made new record of doantion in sawan 2022 know how much money rained
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ धाम ने इस बार सावन में अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पूरे सावन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने धाम में दर्शन पूजन किया, वहीं, 5 करोड़ से अधिक का चढ़ावा भी चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा को एक करोड़ रुपये का सोना दान किया है। साथ ही 40 किलो चांदी भी दान में दी गई है। मनी ऑर्डर, दानपात्र, ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर चढ़ावा आया है।  सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) सुनील कुमार वर्मा के अनुसार, लगभग 40 किलो से ज्यादा चांदी, एक करोड़ से अधिक का सोना श्रद्धालुओं ने दान दिया है।



धर्मार्थ कार्य निदेशालय के निदेशक और कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि धाम बनने के बाद सामान्य दिन में धाम में डेढ़ से दो लाख दर्शनार्थी पहुंच रहे थे। सावन में सभी रिकॉर्ड टूट गए। प्रतिदिन ढाई से तीन लाख श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे, पूरे माह का अगर आंकड़ा देखा जाए तो यह एक करोड़ के पार हो गया है।

Kashi vishwanath dham made new record of doantion in sawan 2022 know how much money rained
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि सावन के सोमवार की बात करें तो पहले सोमवार को 5.5 लाख, दूसरे पर छह लाख, तीसरे सोमवार को 7.10 लाख और चौथे सोमवार को 7.20 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। 

Kashi vishwanath dham made new record of doantion in sawan 2022 know how much money rained
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त ने बताया कि सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया था। टेंट, मैटिंग, पेयजल, ग्रिल, बिजली कूलर सहित अन्य संसाधनों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा ना हो। इस व्यवस्था को करने में मंदिर प्रशासन द्वारा लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi vishwanath dham made new record of doantion in sawan 2022 know how much money rained
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद आसपास के इलाकों में स्थित मंदिरों में भी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला बढ़ा है। वाराणसी के अन्य प्रमुख मंदिरों के अलावा विंध्याचल मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सीईओ ने बताया कि विश्वनाथ मंदिर के चारों गेट पर लगे हेड काउंटिंग मशीन के जरिये श्रद्धालुओं की गिनती की गई है। इसी आधार पर ये आंकड़े जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Kashi vishwanath dham made new record of doantion in sawan 2022 know how much money rained
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त ने बताया कि धाम पहुंचने वाले शिव भक्तों के कारण वाराणसी और आसपास के इलाके में पर्यटन उद्योग को भी गति मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed