फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी विश्वनाथ धाम: सामने आया लोकार्पण के लिए मेहमानों को भेजा जा रहा बेहद खास निमंत्रण पत्र, आप भी देखिए

Sat, 11 Dec 2021 06:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Dec 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham inauguration by pm modi very special invitation letter see images
काशी विश्वनाथ धाम का निमंत्रण पत्र - फोटो : अमर उजाला

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की तैयारी जोरों पर है। 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, वहीं कई विशिष्ठ अतिथियों को भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। लोकार्पण का निमंत्रण पत्र भी अपने आप में बेहद खास है। इसमें मंदिर के काशी विश्वनाथ मंदिर साढ़े तीन सौ सालों के इतिहास के साथ ही वर्तमान तक की यात्रा का विवरण दर्ज है।



यह कार्ड श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की पौराणिकता के साथ ही इतिहास को भी अपने आप में समेटे हुए है। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि आमंत्रण पत्र में लिखा है कि वाराणसी देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की नगरी के रूप में पूरे जगत में विख्यात है। इसे सामान्य श्रद्धालु काशी के रूप में भी जानते हैं।

मान्यता है कि भगवान शिव आज भी साक्षात काशी में विराजमान हैं। यहां मोक्षदायनी मां गंगा के दर्शन भी सुलभ हैं। सनातन हिंदू धर्म के केंद्र के रूप, बौद्ध और जैन पंथों के सिद्धों के साथ-साथ संतों, योगियों और कालांतर में शिक्षाविदों ने अपनी साधना और सिद्धि का केंद्र वाराणसी को बनाया।

Kashi Vishwanath Dham inauguration by pm modi very special invitation letter see images
काशी विश्वनाथ धाम का निमंत्रण पत्र - फोटो : अमर उजाला
आगे लिखा है-  काशी में विराजमान बाबा विश्वनाथ का ज्योर्तिलिंग द्वादश ज्योर्तिलिंग में प्रमुख स्थान पर है। मध्यकाल में मुगलों ने इस पावन स्थल को भारी क्षति पहुंचाई थी। सन 1777-78 ई. में महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिर परिसर का पुर्ननिर्माण कराया था। कालांतर में 19वीं सदी में महाराजा रणजीत सिंह ने मंदिर पर स्वर्ण शिखर लगवाया था।
Kashi Vishwanath Dham inauguration by pm modi very special invitation letter see images
काशी विश्वनाथ धाम का निमंत्रण पत्र - फोटो : अमर उजाला

निमंत्रण पत्र में आगे लिखा है- लगभग 200 वर्षों के बाद भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो संसद में काशी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व भी करते हैं, उनके द्वारा काशी की पुरातन आत्मा को संरक्षित रखते हुए नए कलेवर में श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर के नवनिर्माण को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया गया है। नवीन श्रीकाशी विश्वनाथ धाम परिसर उन्हीं परिकल्पनाओं का मूर्त रूप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham inauguration by pm modi very special invitation letter see images
काशी विश्वनाथ धाम का निमंत्रण पत्र - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ धाम का शुभ लोकार्पण कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से पूज्य संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में 13 दिसंबर, 2021 (विक्रम संवत 2078 मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष दशमी तिथि) को होने जा रहा है। अत: इस शुभ अवसर पर आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है। कृपया पधारकर अनुगृहीत करने का कष्ट करें। आयोजन में देश भर के संतों के अलावा 2,500 से अधिक अतिथि शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham inauguration by pm modi very special invitation letter see images
काशी विश्वनाथ धाम का निमंत्रण पत्र - फोटो : अमर उजाला

बाबा के धाम के लोकार्पण पर शिव की नगरी काशी जगमग होगी और शहर से गांव तक हर चौखट पर दीपमालिकाएं सजेंगी। शिव की नगरी में श्रद्धालु बाबा के धाम के लोकार्पण के उत्सव को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। धाम के लोकार्पण के साथ ही 13 दिसंबर से तीन दिवसीय शिव दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed