फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: औरंगजेब के फरमान पर मुगल सेना ने ध्वस्त किया था विशेश्वर का मंदिर, अब तस्वीरों में देखें भव्यता

Mon, 13 Dec 2021 01:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: Aurangzeb orders to Mughal army demolished Visheshwar temple now pm modi inaugurate grandeur dham see pictures
13 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे तो काशी में दीपावली सरीखा नजारा होगा। 54 हजार वर्गमीटर में फैले काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के मौके पर दीपक जलाकर लोग अपने घरों में भगवान शिव का आह्वान करेंगे। शहर से लेकर गांवों तक घरों में इसकी तैयारियां चल रही हैं। काशीपुराधिपति के धाम का वैभव पूरी दुनिया देखेगी। लोकार्पण उत्सव का साक्षी बनने के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का काशी आगमन होगा। 



लेजर शो, आतिशबाजी के साथ रोशनी से समस्त मंदिर, शहर की गलियां, चौराहे व अन्य सार्वजनिक स्थान जगमग होंगे। शिव की नगरी में श्रद्धालु बाबा के धाम के लोकार्पण के उत्सव को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। धाम के लोकार्पण के साथ ही 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक तीन दिवसीय शिव दीपोत्सव की शुरूआत हो जाएगी। 




दुनियाभर के मंदिरों और मठों में लोकार्पण का सजीव प्रसारण 13 दिसंबर की सुबह से ही किया जाएगा। इसमें देश के प्रमुख शैव संप्रदाय से जुड़े पीठाधीश्वर को आमंत्रित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण के बाद से ही चलो काशी नारे के साथ उत्सव मास की शुरुआत हो जाएगी।

Kashi Vishwanath Corridor: Aurangzeb orders to Mughal army demolished Visheshwar temple now pm modi inaugurate grandeur dham see pictures
काशी विश्वनाथ धाम का भव्य नजारा - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी कूप 352 साल बाद काशी विश्वनाथ धाम में शामिल

औरंगजेब के फरमान के बाद 1669 में मुगल सेना ने विशेश्वर का मंदिर ध्वस्त कर दिया था। स्वयंभू ज्योतिर्लिंग को कोई क्षति न हो इसके लिए मंदिर के महंत शिवलिंग को लेकर ज्ञानवापी कुंड में कूद गए थे। हमले के दौरान मुगल सेना ने मंदिर के बाहर स्थापित विशाल नंदी की प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी वे नंदी की प्रतिमा को नहीं तोड़ सके।

तब से आज तक विश्वनाथ मंदिर परिसर से दूर रहे ज्ञानवापी कूप और विशाल नंदी को एक बार फिर विश्वनाथ मंदिर परिसर में शामिल कर लिया गया है। यह संभव हुआ है विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद। 352 साल पहले अलग हुआ यह ज्ञानवापी कूप एक बार फिर विश्वनाथ धाम परिसर में आ गया है।

Kashi Vishwanath Corridor: Aurangzeb orders to Mughal army demolished Visheshwar temple now pm modi inaugurate grandeur dham see pictures
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

लोकार्पण पर रोशनी से नहाएगा पूरा शहर

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर पूरा शहर रंगीन रोशनी से नहाएगा। घाट से लेकर गलियों तक रोशनी से सजावट होगी। शहर की सभी प्रमुख इमारतें रोशनी से सजाई जाएंगी। भव्य काशी दिव्य काशी के आयोजन को देश ही नहीं पूरी दुनिया देखेगी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद 14, 15 व 16 दिसंबर को काशी के सात लाख घरों में बाबा का विशेष प्रसाद पहुंचाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: Aurangzeb orders to Mughal army demolished Visheshwar temple now pm modi inaugurate grandeur dham see pictures

देशभर के प्रमुख संतों और प्रबुद्धजनों से संवाद

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को मंदिर चौक में देशभर के प्रमुख संतों और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर श्रीश्री रविशंकर और जग्गी वासुदेव भी मौजूद रहेंगे। ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने नए काशी विश्वनाथ गलियारे की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि इस पवित्र स्थल के दर्शन करने सदियों तक लाखों लोग आएंगे। रविशंकर ने ट्वीट किया- जहां धर्म जागृत होता है, वहां सुख, समृद्धि एवं संतोष एक साथ फलित होने लगते हैं। आज से सदियों तक लाखों करोड़ों लोग यहां आएंगे। नरेंद्र मोदी जी और योगी आदित्यनाथ जी को इस अभूतपूर्व कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: Aurangzeb orders to Mughal army demolished Visheshwar temple now pm modi inaugurate grandeur dham see pictures

धाम में खास मणिमाला भी तैयार 

काशी विश्वनाथ धाम में 27 मंदिरों की एक खास मणिमाला भी तैयार की गई है। यह वे मंदिर हैं, जिनमें कुछ काशी विश्वनाथ के साथ ही स्थापित किए गए थे और बाकी समय-समय पर काशीपुराधिपति के विग्रहों के रूप में यहां बसाए गए थे। गंगा स्नान के बाद जल लेकर चलने वाले भक्त इस मणिमाला को साक्षी मानकर ही गर्भगृह तक जाएंगे और यहां से दर्शन के बाद इन विग्रहों की परिक्रमा कर धर्मलाभ लिया जा सकेगा। दूसरे चरण में 97 विग्रह व प्रतिमाओं की स्थापना और तीसरे चरण में 145 शिवलिंगों को स्थापित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed