फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी तमिल संगमम: अन्ना लुक में पहुंचे पीएम मोदी ने खींचा सबका ध्यान, तस्वीरों में देखें आयोजन की झलकियां

Sat, 19 Nov 2022 11:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Nov 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam PM Modi arrived in Anna look see glimpses of event in pictures
वाराणसी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

आस्था और आध्यात्म की नगरी काशी में हो रहा काशी तमिल संगमम तमिलनाडु और काशी के रिश्तों को नई उड़ान देगा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी तमिल संगमम का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी दक्षिण भारत के पारंपरिक लुक में दिखाई दिए। अन्ना लुक (सफेद शर्ट और सफेद लुंगी) में पीएम ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि पीएम मोदी तो आज अन्ना बन गए हैं। दक्षिण भारत में अन्ना बड़े भाई को कहा जाता है।



काशी तमिल संगमम में उद्योग से लेकर खानपान, रहन-सहन समेत कई चीजों में समानताएं देखने को मिल जाएंगी। बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में लगे तमिलनाडु के उत्पादों के स्टॉल पर काशी वासी उन उत्पादों के बारे में जानने को उत्सुकता के साथ खरीदारी करने में भी रुचि ले रहे थे। आने वाले समय में काशी तमिल संगमम इन दोनों शहरों के उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करने में मददगार बनेगा।

Kashi Tamil Sangamam PM Modi arrived in Anna look see glimpses of event in pictures
काशी तमिल संगमम में लगी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

काशी तमिल संगमम के लिए तैयार पंडाल में काशी और तमिलनाडु के 90 प्राचीन मंदिरों और देवी देवताओं की मूर्तियों की प्रदर्शनी लगी है। इसमें काशी के 29 और तमिलनाडु के 61 मंदिर हैं। प्रदर्शनी में लगे मंदिरों का काल 3 ईसवी से लेकर 12वीं सदी तक के हैं। जबकि वाराणसी के कार्तिकेय की मूर्ति चौथी शताब्दी की है और बाकी मूर्तियां 10वीं और 12वीं शताब्दी की हैं।

Kashi Tamil Sangamam PM Modi arrived in Anna look see glimpses of event in pictures
काशी तमिल संगमम में लगी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

तमिलनाडु में जन्म लेकर हिंदी फिल्मों में अपनी अभिनय से धाक जमाने वाले बॉलीवुड कलाकारों के चित्र हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बने। बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में बने डार्क रूम में लगी प्रदर्शनी में कलाकारों के चित्रों के साथ अपनी फोटो खिंचवाने को हर कोई लालायित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam PM Modi arrived in Anna look see glimpses of event in pictures
काशी तमिल संगमम में लगी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड फिल्मों में धाक जमाने वाले कलाकारों में श्रीदेवी, हेमा मालिनी, रेखा, वैजयंती माला, रजनीकांत, धनुष और संगीतकार एआर रहमान की फोटो प्रदर्शनी लगी है। डार्क रूम में लगी एलईडी स्क्रीन पर तमिल की हिंदी में डब की गई फिल्में दिखाई जा रहीं हैं।

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam PM Modi arrived in Anna look see glimpses of event in pictures
काशी तमिल संगमम में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनी में नारियल तेल की खूब बिक्री हो रही है। तमिलनाडु के खादी से जुड़े स्टॉल पर मदुरई दाल से बने पापड़, दाल के स्नैक्स के साथ ही ईरोड जिले की हल्दी और मसालों के मिश्रण से बने ईरोड मंजल लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। प्रदर्शनी में साथू मावु, मणन्नराई, अप्पलम पापड़ सहित कुल 30 स्टॉल लगे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed