संत रविदास की जयंती माघी पूर्णिमा यानी 10 फरवरी को गुरु के जन्मस्थान पर हाजिरी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से रविदासियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बनारस रेलवे स्टेशन से लेकर सीरगोवर्धन मेला क्षेत्र तक पंजाब की झलक दिख रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
2 of 10
संत निरंजनदास महाराज
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर शाम जालंधर से बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन से संत निरंजनदास महाराज हजारों अनुयायियों के साथ काशी पहुंचे। गुरुवार को भी बसों, ट्रकों, निजी वाहनों से देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 10 फरवरी को जयंती महोत्सव में देश-दुनिया के रविदासिया श्रद्धालु शामिल होकर निहाल होंगे।
3 of 10
seer gordhan
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के अलावा कर्नाटक, सीमांत प्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, जम्मू के अलावा अमेरिका, इग्लैंड, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, कनाडा, स्विटजरलैंड समेत 20 से अधिक देशों से एनआरआई श्रद्धालु भी डेरा डाल दिए हैं।
4 of 10
seer gordhan
- फोटो : अमर उजाला
पगड़ी बांधे हजारों की तादाद में पुरुष-महिलाएं मंदिर से लेकर मेला क्षेत्र तक नजर आने लगे हैं। शिविरों में कहीं ढोल-झांझ, मजीरे पर महिलाएं भजनों के बोल पर झूमती रहीं, तो कहीं रैदासी संत एकतारा पर मगन होकर नाचते रहे।
5 of 10
संत रविदास की जयंती
- फोटो : अमर उजाला
सीर गोवर्धन में पूरब, पश्चिम से लेकर उत्तर-दक्षिण तक की संस्कृतियों का मिलन छटा बिखेरने लगा है। संत रविदास मंदिर को लतर की लढ़ियों, गेंदा की मालाओं से सजा दिया गया है। एनआरआई श्रद्धालुओं ने शिविरों में सेवा का जिम्मा संभाल लिया है। रविदासिया समाज के कई संतों ने भी सीर गोवर्धन में सत्संग पंडाल सजा दिया है।