{"_id":"5b0846434f1c1bf96e8b4a29","slug":"ipl-second-qualifier-match-shown-in-fan-park-at-ghazipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL-11 : गाजीपुर के फैन पार्क में खूब लगे चौके-छक्के, मस्ती के साथ नाचे क्रिकेट प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL-11 : गाजीपुर के फैन पार्क में खूब लगे चौके-छक्के, मस्ती के साथ नाचे क्रिकेट प्रेमी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 26 May 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
fanpark
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के महासंग्राम आईपीएल-11 समापन की ओर बढ़ चला है। जिसको लेकर हर ओर क्रिकेट के फैंस पर जमकर खुमार चढ़ा। यूपी के गाजीपुर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए शुक्रवार का दिन यादगार रहा। देश के कई बड़े शहरों के साथ ही गाजीपुर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए फैन पार्क में हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों ने देर रात तक चले आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर का मजा लिया। आगे की सलाइड्स में देखें...
fanpark
- फोटो : अमर उजाला
क्वालीफायर के दौरान बच्चों ने विभिन्न खेल खेल कर जहां खूब मस्ती की। वहीं लकी ड्रा में कई ने अपनी किस्मत आजमाई। दो खेमों में बंटे क्रिकेट प्रेमियों ने चौके छक्कों पर खूब हल्ला मचाया। विकेट गिरते ही एक खेमे में उत्साह तो दूसरे खेमे में निराशा हावी हो जा रही थी।
fanpark
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन प्रीमियर लीग सात अप्रैल से शुरू है। 27 मई तक चलने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ ही राष्ट्रीय खिलाड़ी विभिन्न टीमों से खेल रहे हैं। इस प्रतियोगिता के दौरान जिन शहरों में आईपीएल के मैच नहीं हो रहे हैं उन जगहों के क्रिकेट प्रशंसकों को मैचों का लाइव मजा दिलाने के लिए बीसीसीआई ने 19 राज्यों के 36 शहरों में फैन पार्क बनाए हैं जहां इन मैचों का दर्शकों को मुफ्त मजा दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
fanpark
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के लखनऊ, सहारनपुर, मथुरा के बाद शुक्रवार को गाजीपुर को यह सौगात मिली। स्थानीय स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज के मैदान पर फैन पार्क बनाया गया था। शाम को छह बजे से दर्शकों को प्रवेश दिया गया। हरी मैटिंग से सुसज्जित मैदान दर्शकों को स्टेडियम का अहसास करा रहा था। मैदान में बैठने की शानदार व्यवस्था की गई थी। प्रशंसकों को उनकी प्रिय टीम के झंडे तथा स्टीकर आदि उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन
fanpark
- फोटो : अमर उजाला
मैच देखने के लिए 36 गुणे18 की विशाल स्क्रीन लगाई गई थी। पार्क में बच्चों ने खेलने के लिए की गई व्यवस्था का जमकर आनंद उठाते हुए बच्चों ने खूब मस्ती की। वहीं परिजनों के साथ फूड कार्नर पर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कई दर्शकों ने लकी ड्रा में भाग लेकर अपनी किस्मत आजमाई।