फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खंगाले गए शराब ठेकों के स्टाक, अलीगढ़ में शराब से हुई मौतें के बाद दुकानों की हुई जांच

Sat, 29 May 2021 09:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 29 May 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Investigations in the shops following the deaths of liquor in Aligarh, the stock of liquor contracts
शराब दुकानों की जांच करते एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ में शराब से लोगों की हुई मौत के बाद वाराणसी पुलिस और आबकारी विभाग हरकत में आया है। शनिवार को कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस की ओर से अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों पर जांच अभियान चलाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने मलिन व कंजड़ बस्तियों और देहात क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर चेकिंग की।

Investigations in the shops following the deaths of liquor in Aligarh, the stock of liquor contracts
शराब दुकानों की जांच करते एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
शराब ठेकों के संचालकों को हिदायत दी गई है कि यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही जेल भेजने में भी देरी नहीं की जाएगी। इस दौरान दोपहर एक बजे के बाद पुलिस ने कच्ची शराब बिकने वाले ठिकानों पर भी दबिश की कार्रवाई की, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

Investigations in the shops following the deaths of liquor in Aligarh, the stock of liquor contracts
शराब दुकानों की जांच करते एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के अलग-अलग दो तहसीलों में सरकारी ठेके से देसी शराब पीने के बाद बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 27 से अधिक लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद से वाराणसी में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। देसी शराब ठेकों पर पहुंचकर रजिस्टर और स्टाक, बार कोड सहित अन्य कई प्रपत्रों की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Investigations in the shops following the deaths of liquor in Aligarh, the stock of liquor contracts
शराब दुकानों की जांच करते एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

कैंट एसपीपी अभिमन्यु मांगलिक ने कैंट, शिवपुर क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इधर दशाश्वमेध सर्किल के एसीपी अवधेश पांडेय, चेतगंज एसीपी नितेश कुमार सिंह ने अपने-अपने क्षेत्रों में और कोतवाली एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने मैदागिन, विशेश्वरगंज, कज्जाकपुरा आदि क्षेत्रों में सरकारी ठेकों की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
Investigations in the shops following the deaths of liquor in Aligarh, the stock of liquor contracts
जहरीली शराब - फोटो : अमर उजाला

11 साल पहले 18 से अधिक लोगों की हुई थी शराब पीने से मौत
अलीगढ़ की तरह बनारस में भी शराब के सेवन से 18 से अधिक लोगों की मौत आज से 11 साल पहले हुई थी। 17 फरवरी 2010 को कैंट थाना अंतर्गत सोयेपुर में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की जान चली गई थी। कितनों ने कराहते हुए बाद में भी दम तोड़ दिया था। एक दशक पूर्व यह घटना उस समय प्रदेश की सुर्खियों में थी। इस मामले में पूर्व सांसद जवाहर लाल जायसवाल समेत कईयों को आरोपी बनाया गया था। इस घटना के बाद से भी बनारस में शराब के सेवन से मौतें होती गई और आबकारी व पुलिस की जांच अभियान यूं ही चलता रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed