आईआईटी बीएचयू के सांस्कृतिक उत्सव ‘काशीयात्रा 2017’ का दूसरा दिन भी उमंग, उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। दिन बीतने के साथ साथ उनकी उमंगों और उत्साह और परवान चढ़ीं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 10
रॉकिंग पर्फामेंस ने आईआईटियंस को किया कायल
- फोटो : अमर उजाला
देश भर से आए छात्र-छात्राओं ने दिन में जहां अपने हुनर और प्रतिभा से लोगों को कायल किया तो शाम के बाद बढ़ती रात में उनकी मस्ती और रोमांच और परवान चढ़ा।
3 of 10
द लोकल ट्रेन रॉक बैंड ने आईआईटियंस को किया कायल
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता भवन में बंदिश के तहत संगीत प्रतियोगिता के साथ रॉक बैंड का प्रीलिंस राउंड हुआ। स्वीडन से आए मेटल रॉक बैंड माइंड शिफ्ट और द लोकल ट्रेन रॉक बैंड ने युवा मन और तन दोनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
4 of 10
द लोकल ट्रेन रॉक बैंड ने आईआईटियंस को किया कायल
- फोटो : अमर उजाला
काशीयात्रा के दूसरी संध्या पर वेस्टर्न बैंड पर्फामेंस में काशी की आठ टीम ने हिस्सा लिया जिसमें एस्केप आर्टिस्ट फाइनल में पहुंचे। स्टिंग बैंड के शशांक ने रॉक बैंड में अपना जबरदस्त जलवा बिखेरा।इस कार्यक्रम में संगीतकार जयंत सांखला और करण मौजूद रहे।
5 of 10
द लोकल ट्रेन रॉक बैंड ने आईआईटियंस को किया कायल
- फोटो : अमर उजाला
शाम को आईआईटी बीएचयू के एथलेटिक्स ग्राउंड में द लोकल ट्रेन के रमन नेगी, पारस ठाकुर, रमित मेहरा और साहिल सरीन ने अपने इंडियन और पॉप रॉक से आईआईटियंस को झूमाया।