{"_id":"5c279525bdec2256cc1be045","slug":"iit-bhu-seventh-convocation-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयूः दीक्षांत समारोह में मेडल पाकर खुशी से दमके मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयूः दीक्षांत समारोह में मेडल पाकर खुशी से दमके मेधावियों के चेहरे
Sun, 30 Dec 2018 11:30 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी बीएचयू के सातवें दीक्षांत समारोह में शनिवार को 50 छात्रों को 76 मेडल और 1191 मेधावियों को उपाधियां दी गई। इसके बाद छात्रों के चेहरे की खुशी देखते बन रही थी। समारोह के मुख्य अतिथि डीआरडीओ के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी ने छात्रों को उपाधियां प्रदान कीं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
स्वतंत्रता भवन में आयोजित समारोह में डॉ. जी सतीश रेड्डी ने संस्थान में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ स्टार्टअप को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तकनीक के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही मेक इन इंडिया के सपने को साकार किया जा सकेगा।
varanasi
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ने के लिए इनोवेशन पर जोर देना होगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा तकनीकी आधारित उत्पाद बनाए जा सकें और मेक इन इंडिया का सपना पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
भावी इंजीनियरों का आह्वान करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि एक इंजीनियर के तौर पर सोच हमेशा तार्किक होनी चाहिए। इससे पहले आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने संस्थान की उपलब्धियों की चर्चा की।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
डॉ. रेड्डी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने डिफेंस कॉरीडोर बनाए जाने की जो घोषणा की है, उसमें आईआईटी बीएचयू नॉलेज पार्टनर की भूमिका में काम करेगा। यह संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है।