{"_id":"6ae35089d3fc6a83990b2e09","slug":"bullion-market-in-varanasi-sees-buzz-driven-by-demand-for-18-carat-jewellery-and-diamond-mangalsutras-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी के सराफा बाजार में रौनक: 18 कैरेट के गहने, डायमंड मंगलसूत्र की डिमांड; टूट सकता है पिछले साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के सराफा बाजार में रौनक: 18 कैरेट के गहने, डायमंड मंगलसूत्र की डिमांड; टूट सकता है पिछले साल का रिकॉर्ड
Thu, 29 Oct 2026 07:26 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:26 PM IST
सार
वाराणसी के सराफा बाजार में धनतेरस से पहले रौनक होने लगी है। कारिबारियों की चांदी हो गई है। दाम घटने से लोग सोना-चांदी की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में पिछले साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।
विज्ञापन
सोना- चांदी
- फोटो : PTI
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
धनतेरस से पहले की काशी के सराफा कारोबारियों की चांदी हो गई है। दीपोत्सव से पहले सराफा बाजार पूरी तरह रोशनी और ग्राहकों की गहमागहमी से सराबोर है। संकरी गलियों में सैकड़ों साल पुरानी दुकानों से लेकर रथयात्रा, लक्सा, महमूरगंज और लहुराबीर के शोरूम्स में दिन भर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
व्यापारियों के मुताबिक, सोने-चांदी की कम होती कीमतों के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। त्योहारी सीजन में पिछले साल के मुकाबले 10 से 15 प्रतिशत अधिक कारोबार का अनुमान है। पिछले साल 900 करोड़ का व्यापार हुआ था, जबकि इस बार 1000 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की संभावना है।
विज्ञापन
40 ग्राम का भारी सेट अब 15 ग्राम में तैयार
चेतमणि जेम्स एंड ज्वेल्स के अधिष्ठाता गुंजन अग्रवाल बताते हैं कि शादियों और त्योहारों के लिए अभी से ही खरीदारी चल रही है। बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच ग्राहकों में लाइटवेट गहनों की डिमांड अधिक है। सुंदरपुर में धनश्री ज्वेलर्स के अधिष्ठाता राहुल बरनवाल के मुताबिक, जो ब्राइडल नेकलेस सेट पहले 40 ग्राम सोने में बनता था, वह अब हूबहू उसी भव्य डिजाइन और फैलाव (लुक) के साथ महज 15 से 18 ग्राम में काउंटर पर सज चुका है। आभूषण दिखने में भारी-भरकम लगते हैं, मगर वजन कम होने से कुल लागत ग्राहकों के बजट में समा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
लाइटवेट और 18 कैरेट की तरफ बढ़ रहा रुझान
शोरूम्स में पहुंचे ग्राहकों, विशेषकर युवा और कामकाजी महिलाओं में लाइटवेट ज्वेलरी की जबरदस्त मांग है। 18 कैरेट और 14 कैरेट हॉलमार्क आभूषणों की बिक्री में 25 प्रतिशत का उछाल है। अंगूठियां, ब्रेसलेट, हल्के मंगलसूत्र, टॉप्स और चेन की बिक्री सबसे आगे है। भारी शादी-ब्याह के आभूषण खरीदने वाले परिवार भी अब कुल वजन घटाकर डिजाइन और पीस की संख्या पर ध्यान दे रहे हैं।

हीरे की अंगूठी और मंगलसूत्र की भी डिमांड
वाराणसी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल बताते हैं कि बाजार में महिलाओं से जुड़े हार, चेन, मंगलसूत्र, कान की बाली आदि की बिक्री अधिक हो रही है। इसके अलावा पुरुषों में चेन और अंगूठी की डिमांड है। हीरे के मंगलसूत्र और अंगूठी की भी डिमांड है। मंगलसूत्र की कीमत एक लाख से 15 लाख तक है, वहीं अंगूठी की कीमत 5 लाख तक है। एसोसिएशन के महामंत्री रवि सराफ के मुताबिक, धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर शगुन के लिए एक ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक के सोने और 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के चांदी के सिक्कों, कलश और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की अग्रिम बुकिंग पूरी हो चुकी है। कीमतों के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए कई ग्राहकों ने मौजूदा रेट पर बुकिंग कराई है।