फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भांग, ठंडई के साथ चढ़ी काशी में होली की मस्ती, लुत्फ उठाने पहुंचे विदेशी सैलानी

Sat, 03 Mar 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 03 Mar 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
holi festival celebration start in kashi
holi - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव की नगरी काशी में होली की रंगत गुरुवार को और चटख हो गई। भांग, ठंडई, अबीर और गुलाल के साथ सुबह से ही होलियारों की टोलियां निकलने लगी थीं। घाट से लेकर गलियों तक और शहर के हर मोहल्लों में होली की मस्ती सभी को सिर चढ़कर बोली। काशी के होली उत्सव का लुत्फ उठाने के लिए गुरुवार को विदेशी सैलानियों के कई जत्थे यहां पहुंचे। बुधवार से ही विदेशी सैलानियों के आगमन का सिलसिला जारी है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
holi festival celebration start in kashi
holi - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाटों पर अबीर, गुलाल से पुते हुए चेहरे और अड़भंगी वेशभूषाएं सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। देशी और विदेशी पर्यटकों ने भी होली का जश्न जमकर मनाया। रंगों की बौछार से पूरी काशी शुक्रवार को कई रंगों में रंग जाएगी।  गुरुवार को होरी, चैती गाते हुए गवइयों की टोलियां सुबह से ही निकलनी शुरू हो गईं थीं। अस्सी घाट से राजघाट तक तरह-तरह के होलियाना नजारे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।
 
holi festival celebration start in kashi
holi - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाटों पर अबीर-गुलाल और पारंपरिक गीतों की अलमस्ती के बीच होली का उल्लास का अपना अलग ही रंग होता है। घरों से घाटों तक छाने वाली इस अलमस्ती के ये विदेशी सैलानी भी दीवाने हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट और कैंट रेलवे स्टेशन पर विभिन्न टूर एंड ट्रैवेल एजेंसियों ने भारतीय परंपरानुसार अबीर-गुलाल लगाकर विदेशी सैलानियों का स्वागत किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
holi festival celebration start in kashi
holi - फोटो : अमर उजाला
ट्रैवेल एजेंसियों के मुताबिक ब्रिटेन, जापान, फ्रांस, दक्षिण कोरिया आदि देशों के सैलानियों की संख्या अधिक है। शहर पहुंचने के बाद सैलानियों ने गंगा घाटों की सैर की। फिर बाजारों में खरीदारी और मौज मस्ती का रंग देखा। ट्रैवेल एजेंसियों ने शुक्रवार को होली के दिन उनके लिए रंग और स्थानीय खान-पान के खास इंतजाम किए हैं। विदेशी पर्यटकों ने भी बच्चों के साथ इसका जमकर आनंद उठाया। अस्सी घाट पर छात्र-छात्राओं ने जमकर एक दूसरे के साथ रंग, अबीर उड़ाए। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। 
 
विज्ञापन
holi festival celebration start in kashi
holi - फोटो : अमर उजाला

 होली का सुरुर ऐसा चढ़ा कि बच्चे सुबह से ही गलियों में, घरों के दरवाजों और छतों पर से पिचकारी लेकर रंगों की बरसात करने में मशगूल रहे। गलियों में पानी के गुब्बारे हर आने जाने वालों को अपना निशाना बना रहे थे। महिलाएं घरों में पकवान बनाने में व्यस्त रहीं। पांडेय घाट पर विदेशी सैलानियों के साथ बच्चों ने जमकर होली की मस्ती की। उन्हें अबीर, गुलाल और रंगों से सराबोर कर दिया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed