{"_id":"5a954c644f1c1b2d068b8f9b","slug":"heavy-protest-on-the-name-of-teesta-setalvad-in-kashi-vidyapith","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ कैंपस से निकाली गई तीस्ता सीतलवाड़, पुलिस ने नारेबाजी कर रहे लोगों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ कैंपस से निकाली गई तीस्ता सीतलवाड़, पुलिस ने नारेबाजी कर रहे लोगों को पीटा
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Teesta Setalvad
- फोटो : twitter
मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को लेकर मंगलवार को वाराणसी के काशी विद्यापीठ में जबरदस्त हंगामा हुआ। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आई तीस्ता सीतलवाड़ को बल प्रयोग कर कैंपस से बाहर निकाल दिया गया। इसके विरोध में नारेबाजी कर रहे लोगों की पुलिस ने पिटाई भी की। काशी विद्यापीठ में प्रतिबंध के बावजूद नारेबाजी और अशांति फैलाने के मामले में छह लोगों को नोटिस देने की तैयारी हो रही है। इस घटना को लेकर पूरे दिन विद्यापीठ परिसर का माहौल गर्म रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Teesta Setalvad
- फोटो : twitter
विद्यापीठ प्रशासन का दावा है कि बिना अनुमति के प्रवेश पर यह कार्रवाई की गई तो वहीं तीस्ता सीतलवाड़ ने अनुमति के बावजूद प्रवेश से रोकने और जोर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने छात्रों की पिटाई व पुलिस की मौजूदगी में एबीवीपी के विरोध की भी आलोचना की।
Teesta Setalvad
- फोटो : facebook
काशी विद्यापीठ छात्रसंघ की ओर से समिति कक्ष में ‘सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता की भूमिका’ विषयक कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसके लिए तीन दिन पहले अनुमति मांगी गई। जबकि विद्यापीठ प्रशासन का कहना है कि अनुमति पत्र में तीस्ता सीतलवाड़ सहित शामिल होने वाले प्रमुख लोगों के नाम का जिक्र नहीं किया गया था। जब सोमवार की शाम सोशल मीडिया पर सीतलवाड़ के आने की सूचनाएं चलने लगी तो प्रशासन ने छात्रसंघ पदाधिकारियों से रात में इसपर वार्ता की। उनकी सहमति से आवंटन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Teesta Setalvad
- फोटो : twitter
विद्यापीठ प्रशासन का दावा है कि सुबह भी छात्रसंघ पदाधिकारियों से वार्ता हुई और कार्यक्रम न करने की बात हुई। रोक के बावजूद वार्ता के कुछ देर बाद ही तीस्ता सीतलवाड़ और छात्रसंघ के कुछ पदाधिकारी कई लोगों के साथ मलदहिया गेट से अंदर घुस गए। लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के समीप उन्हें पुलिस और विद्यापीठ के सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। परिसर में चल रही परीक्षाओं का हवाला देते हुए अंदर बिना अनुमति प्रवेश और नारेबाजी आदि करने से मना किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और तीस्ता सीतलवाड़ में बहस भी हुई। जबकि छात्रसंघ पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर संघ भवन में रखी उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कराने की बात कह रहे थे। कुछ देर तक नोंकझोंक चली।
विज्ञापन
Teesta Setalvad
- फोटो : अमर उजाला
मामला बढ़ता देख महिला पुलिस ने तीस्ता सीतलवाड़ को बल प्रयोग कर परिसर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान नारेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने पीटा भी। अखिल भारतीय विद्याथी परिषद ने भी तीस्ता सीतलवाड़ का जमकर विरोध किया। फोन पर हुई वार्ता में तीस्ता सीतलवाड़ ने बताया कि अनुमति के बावजूद भी उन्हें वर्कशॉप नही करने दिया गया। परिसर चारों तरफ बीजेपी के झंडे लहरा रहे हैं और सामाजिक और छात्रों के कार्यक्रम को करने से मना किया जा रहा है। कैंपस में पुलिस मनमानी कर रही है।