अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Feb 2024 08:28 AM IST
सार
ज्ञानवापी मस्जिद में अब तक के सबसे ज्यादा 2247 नमाजी जुमे की नमाज को पहुंचे। छावनी बना बनारस, सड़कों और गलियों में पुलिस-पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
1 of 11
Gyanvapi Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जुमे की नमाज के लिए पहली बार भारी संख्या में नमाजी ज्ञानवापी पहुंचे। शुक्रवार को ज्ञानवापी में नमाजियों की संख्या 2247 पहुंच गई। व्यासजी के तहखाने में पूजा-पाठ शुरू होने के विरोध में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की अपील पर शुक्रवार को ज्ञानवापी में नमाज पढ़ने आए थे।
हालत यह हुई कि ज्ञानवापी मस्जिद में पैर रखने की भी जगह नहीं बची और पुलिस को नमाजियों को लौटाना पड़ा। पुलिस ने लोगों से नजदीक की दूसरी मस्जिदों में नमाज पढ़ने चले जाने की अपील भी की। वहीं दोपहर बाद भीड़ ने दालमंडी में नारेबाजी कर माहौल गरमाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
2 of 11
Gyanvapi Case
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दिन भर मुस्लिम इलाकों की दुकानें-कारखाने बंद और करघे व लूम खामोश रहे। इससे पहले 25 अक्तूबर 2018 की रात ज्ञानवापी रेड जोन में वक्फ बोर्ड की दीवार तोड़ने का आरोप लगने के बाद विरोध में अगले दिन जुमे की नमाज के लिए 2100 लोग ज्ञानवापी पहुंचे थे।
3 of 11
Gyanvapi Case
- फोटो : अमर उजाला
इसके लगभग चार साल बाद ज्ञानवापी में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे की कार्रवाई के दौरान छह मई 2022 को ज्ञानवापी में नमाज पढ़ने के लिए 2001 नमाजी पहुंचे थे। उधर, मसाजिद कमेटी की अपील के मद्देनजर जिले भर में पुलिस और प्रशासनिक महकमा बृहस्पतिवार से ही हाई अलर्ट पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
Gyanvapi Case
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने पैदल गश्त शुरू कर दी। गोदौलिया से चौक थाना मार्ग पर बांसफाटक और मणिकर्णिका प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन
5 of 11
Gyanvapi Case
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी के बाहर विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 से लेकर चौतरफा डेढ़ से दो किलोमीटर के दायरे में सड़क, गलियों और भवनों की छतों पर फोर्स तैनात थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।