{"_id":"5fd749198ebc3e3c882264d3","slug":"gunman-people-beaten-bus-driver-after-scorpio-car-hit-by-bus-in-mau-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बस से स्कॉर्पियो टकराने पर असलहाधारियों की दबंगई, चालक को उतारकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बस से स्कॉर्पियो टकराने पर असलहाधारियों की दबंगई, चालक को उतारकर पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 14 Dec 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चालक को पीटते असलहाधारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रमस्थान प्राइवेट बस स्टैंड पर जाम के दौरान बस से स्कॉर्पियो में टक्कर लगने के बाद असलहाधारी लोगों ने कहर बरपाया। इस दौरान असलहाधारियों ने बस चालक को नीचे उतारकर बुरी तरह पीटा। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 5
जानकारी के अनुसार, सवारियों से भरी बस को ले जा रहा बस चालक बहादुर यादव कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर पहुंचा था। वहां, पुरानी तहसील के पास हाईवे पर जाम की वजह से बस रुक-रुक कर आगे बढ़ रही थी। इसी बीच साइड से निकली एक स्कॉर्पियो गाड़ी आकर बस से टकरा गई।
3 of 5
बस से जैसे ही स्कार्पियो टकराई, तुरंत स्कॉर्पियो से तीन राइफलधारी लोगों ने उतरकर चालक को नीचे उतार लिया। फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बस चालक बहादुर यादव ने बताया कि वह सिर्फ अंकुर राय को पहचान पाया है, जिन्होंने उसको बुरी तरह पीटा। बस मालिक सुनील सिंह ने बताया अंकुर राय ने उनके बस ड्राइवर के साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
5 of 5
ड्राइवर ने उन्हें तत्काल घटना की सूचना दी। इसके बाद वो मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि वो पहले घटना की जानकारी करेंगे, उसके बाद ही कुछ बोलेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।