फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस में गंगा के तेवर से टेंशन: वरुणा पार इलाकों में पलायन तेज, शवदाह के लिए कतार, तस्वीरों में देखें हाल

Sun, 21 Aug 2022 05:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 Aug 2022 05:04 PM IST
विज्ञापन
Ganga waterlevel varanasi flood condition wait for cremation see photos
वाराणसी में बाढ़ की आशंका - फोटो : अमर उजाला

बनारस में गंगा के तेवर से टेंशन बढ़ गई है। गंगा का जलस्तर अब तेजी से लाल निशान की ओर बढ़ रहा है। जलस्तर की रफ्तार में उतार और चढ़ाव के साथ ही गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर से मात्र 49 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है। गंगा के रौद्र रूप के कारण वरुणा में पलट प्रवाह ने तटवर्ती इलाकों में पलायन तेज कर दिया है। वरुणा कॉरिडोर पूरी तरह से पानी में समा गया है और शास्त्री घाट पर भी पानी ऊपर चढ़ने लगा है। वरुणा पार के 35 परिवारों को बाढ़ राहत शिविर में पहुंचाया गया। इधर, मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पूरी तरह डूब गए हैं।



हरिश्चंद्र घाट पर गलियों में शवदाह किया जा रहा है और मणिकर्णिका घाट पर छतों पर शवदाह हो रहा है। जगह कम पड़ने के कारण लोगों को तीन से चार घंटे तक इंतजार भी करना पड़ रहा है। घाट के किनारे के निवासियों, सैलानियों, नाविकों सहित सभी को घाटों पर जा कर घूमने फिरने, नहाने तथा बोटिंग आदि को प्रतिबंधित कर दिया गया है। गंगा घाट पर जल पुलिस को निगरानी के लिए लगाया गया है। 

Ganga waterlevel varanasi flood condition wait for cremation see photos
बनारस में बढ़ता जा रहा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

बनारस में गंगा अभी खतरे के निशान 71.262 मीटर से 1.68 मीटर नीचे है।  शनिवार शाम छह बजे दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से 69.58 मीटर पहुंच गया था। वहीं सामने घाट इलाके में नाले के रास्ते पानी ज्ञानप्रवाह होते हुए प्रवेश करने लगा। 

Ganga waterlevel varanasi flood condition wait for cremation see photos
डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने किया। इस दौरान मौजूद एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि सभी रैन बसेरों, बाढ़ राहत शिविरों को आज से ही चालू कर दिया जाए। उन्होंने एडीएम सिटी और एनडीआरएफ की टीम के साथ अस्सी घाट से लेकर नमो घाट होते हुए नदी के मुहाने तक बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga waterlevel varanasi flood condition wait for cremation see photos
वरुणा पार इलाके का नजारा - फोटो : अमर उजाला

गंगा में बढ़ाव होने से वरुणा में पलट प्रवाह का दौर शुरू हो चुका है। काशी में कैंटोमेंट से होते हुए आदिकेशव घाट जाकर गंगा में मिलने वाली वरुणा शहर के बीच से होकर निकली है। वरुणा में आई बाढ़ को लेकर तटवर्ती इलाकों में रहने वाले पलायन करना शुरू कर चुके हैं और अपने सामानों को सुरक्षित मकान के ऊपरी तल पर पहुंचाने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
Ganga waterlevel varanasi flood condition wait for cremation see photos
वरुणा पार इलाके से पलायन शुरू - फोटो : अमर उजाला

वरुणा में पलट प्रवाह के कारण कॉरिडोर डूब गया है और निचले इलाकों में वरुणा का पानी घरों प्रवेश करने लगा है। वरुणा का पानी घरों में घुसने के कारण काफी संख्या में लोगों ने प्रथम तल पर शरण ली है। वहीं सर्वाधिक निचले इलाकों के लोगों ने अपना घर छोड़कर सुरक्षित ठिकाने और बाढ़ शिविर में जगह लेनी शुरू कर दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed