{"_id":"5d8c78b78ebc3e0140318590","slug":"ganga-water-level-decreasing-stop-flood-situation-in-purvanchal-district-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी में बाढ़ का हाल: तीन सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से कम हो रही गंगा, गंदगी और गाद से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में बाढ़ का हाल: तीन सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से कम हो रही गंगा, गंदगी और गाद से लोग परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
गंगा में कम हो रहा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश, राजस्थान और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से उफनाई गंगा का जलस्तर कम होने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 70.80 मीटर दर्ज किया गया। जो अब खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा और वरुणा के जलस्तर में कमी तो हो रही है। लेकिन बाढ़ में अब भी कई निचले इलाके के लोग फंसे हुए हैं।
2 of 6
पिछले 48 घंटे में बाढ़ का पानी तेजी से उतरने लगा है। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग अब धीरे-धीरे घरों की ओर लौटने भी लगे हैं। जलस्तर कम होने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ उतरने के बाद संक्रामक रोग और जर्जर मकानों के ढहने का खौफ भी अब जनता को सताने लगा है।
3 of 6
आयोग के मुताबिक गंगा तीन सेमी घंटा की रफ्तार से घट रही हैं। 12 बजे तक गंगा का जलस्तर घट कर 70.62 मीटर था। संभावना है कि जलस्तर इसी तरह से कम होता रहा तो चंद घंटों के बाद गंगा चेतावनी बिंदु 70.26 से नीचे चली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फसलें खराब
तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की वजह से खेत खलिहानों में आया पानी काफ ी धीमी गति से कम हो रहा है। जिन इलाकों में पानी कम हुआ है वहां फसल कुछ हद तक सुरक्षित है। जहां पानी काफ ी समय से लगा हुआ है वहां पर फ सलें खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
घरों में सफाई शुरू
गंगा में जलस्तर में घटाव पर होने से लोगों को सहूलियत तो मिली, लेकिन घरों गलियों में सड़कों पर गाद भर जाने से उनको दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। दवा का छिड़काव नहीं होने से बीमारियों को भी फैलने का डर बन गया है। सामने घाट इलाके में मारुति नगर पटेल नगर गायत्री नगर हरिओम नगर सहित अन्य गांवों में बाढ़ का पानी निकलने के लिए जगह नहीं होने के कारण अभी भी फैला हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।